10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विश्नोई को दी शुभकामनाएं

राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष और राज्य मंत्री केसी बिश्नोई से पशु कल्याण कार्यकर्ता औरभारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य मनीष सक्सेना ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Mar 11, 2022

जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विश्नोई को दी शुभकामनाएं

जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विश्नोई को दी शुभकामनाएं


जयपुर।
राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष और राज्य मंत्री केसी बिश्नोई से पशु कल्याण कार्यकर्ता औरभारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य मनीष सक्सेना ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही, राज्य में पशुओं की स्थिति, पशु कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, गोवंश संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों, बेसहारा पशुओं के प्रबंधन की योजना बनाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने गर्मी में पशु पक्षियों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था, सभी जिलों में गठित पशु क्रूरता निवारण समितियों के सम्पादित कार्यो पर विस्तृत चर्चा कर राज्य में पशु पक्षियों के लिए और भी अधिक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण निर्माण की कार्य योजना बनाने पर भी बल दिया। इस अवसर पर राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के सी बिश्नोई ने बताया कि पशु कल्याण और उनका संरक्षण भारतीय पुरातन संस्कृति का मूल मंत्र रहा है इसलिए आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और व्यावहारिक कारणों से भारतीय मनीषियों ने भगवानों के वाहन के रूप में पशु पक्षियों को जोड़ा। यह पशुओं के प्रति हिंसा के व्यवहार को रोकने के उद्देश्य से किया गया था। विशेषत: बिश्नोई समाज प्राणी मात्र पर दया एवं प्रेम भाव रखने की प्रेरणा संपूर्ण विश्व को देता आया है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को पशु पक्षियों के साथ सहअस्तित्व की भावना के साथ व्यवहार करना चाहिए। जो व्यक्ति पशुओं के प्रति प्रेम भावना नहीं रखता वह समाज में भी अच्छा नागरिक नहीं बन सकता। समाज के सभी नागरिकों को एकजुट होकर पशु कल्याण के पुनीत कार्य में भागीदार होना चाहिए। इस अवसर पर जयपुर जिला पशु क्रूरतरनिवारण समिति की सदस्य नम्रता और पशु कल्याण संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व मे राज्य में चल रही पशु कल्याण गतिविधियों को और अधिक ऊर्जा के साथ नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की।