
Ashok Parnami Birthday : बोले मैं शक्ति प्रदर्शन नहीं करता, Vasundhara Raje गुट के नेताओं का जमावड़ा
जयपुर।
भाजपा में इन दिनों जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन करने की राजनीति चरम पर पहुंच चुकी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने अपने जन्मदिन पर भीड़ जुटाकर पार्टी को सियासी संदेश दिया। अब पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने जन्मदिन पर भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाई है। हालांकि परनामी ने साफ तौर पर कहा कि मैं शक्ति प्रदर्शन नहीं करता। यह कार्यकर्ताओं का प्यार है। मेरे जन्मदिन पर हर साल कार्यकर्ता रक्तदान शिविर करते हैं। इस बार भी रक्तदान शिविर में एक हजार यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुट के नेता कार्यक्रम में नजर आए।
आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के गलता गेट स्थित एक विवाह स्थल पर हुए कार्यक्रम में परनामी ने गहलोत सरकार को भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि यह सरकार रेंग-रेंगकर नहीं घिस-घिसकर चल रही है। तीन साल में इनके पास गिनाने के लिए एक भी काम नहीं है। मेरे आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में तीन साल से लोग विकास को तरस रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2023 में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी।
सियासी नहीं थी मुलाकात
अमित शाह से मुलाकात के सवाल पर परनामी ने कहा कि उनके साथ मुलाकात सियासी नहीं थी और ना ही हमारे बीच कोई राजनीतिक बात हुई है। यह केवल शिष्टाचार मुलाकात थी और दोनों के बीच नववर्ष की रामा-श्यामा हुई है।
बोहरा, सिंघवी और लाहोटी आए नजर
कार्यक्रम में वसुंधरा राजे गुट के नेता एक बार फिर नजर आए। सांसद रामचरण बोहरा के साथ विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, अशोक लाहोटी के अलावा परनामी के समय शहर अध्यक्ष रहे संजय जैन, महिला मोर्चा जयपुर अध्यक्ष कविता मलिक, भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डीडी कुमावत, पूर्व प्रवक्ता लक्ष्मीकांत पारीक, पार्षद कुसुम यादव, महेश कलवानी, सुरेश नावरिया, भाजपा नेता अजय यादव, युवा मोर्चा के महेंद्र सिंह शेखावत, विमलेश मीणा सहित कई नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Published on:
04 Jan 2022 02:28 pm

बड़ी खबरें
View Allराजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
