5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Arrest : सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर : इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार का दिखावा पड़ा भारी

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार के साथ फोटो डालकर रौब झाड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। नारायणपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Mar 31, 2025

– नारायणपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार !

जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार के साथ फोटो डालकर रौब झाड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। नारायणपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

इंस्टाग्राम पर हथियार की फोटो देख हरकत में आई पुलिस

जयपुर रेंज महानिरीक्षक पुलिस अजयपाल लाम्बा एवं उप महानिरीक्षक पुलिस राजन दुष्यन्त के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली वैभव शर्मा के निर्देशन और वृत्ताधिकारी बानसूर दशरथ सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

कैसे हुआ खुलासा?

नारायणपुर थाना पुलिस कांस्टेबल राकेश कुमार सोशल मीडिया निगरानी के दौरान इंस्टाग्राम पर संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक युवक को हथियार के साथ फोटो पोस्ट करते हुए पाया। जांच करने पर उसकी पहचान जितेंद्र कुमार पुत्र धुणीलाल प्रजापत (20वर्ष ) निवासी अजबपुरा, थाना नारायणपुर, जिला कोटपूतली-बहरोड़ के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की सख्त चेतावनी

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करना अपराध है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि ऐसे मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़