2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीता अंबानी को मिला प्रतिष्ठित ‘सिटिजन ऑफ मुंबई’ अवॉर्ड

रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की नीता अंबानी (Nita Ambani) को मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे से सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड 2023-24 मिला। रिलायंस फाउंडेशन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

2 min read
Google source verification
 Nita Ambani

रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की नीता अंबानी (Nita Ambani) को मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे से सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड 2023-24 मिला। रिलायंस फाउंडेशन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बयान में कंपनी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति में परिवर्तनकारी संस्थान बनाने में उनके स्थायी योगदान के लिए रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे की ओर से नीता अंबानी को यह पुरस्कार दिया गया।

सम्मान मिलने के बाद नीता अंबानी ने कहा, मैं रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे (Rotary Club Of Bombay) के हमारे शहर और समुदाय के प्रति अपार योगदान के लिए पूरी विनम्रता और बेहतरीन प्रशासन के साथ इस पुरस्क ार को स्वीकार करती हूं। उन्होंने आगे कहा, मेरे परिवार का रोटरी के साथ जुड़ाव दशकों से है, उस समय से जब मेरे ससुर धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) 1969 में मानद रोटेरियन बने, उसके बाद 2003 में मुकेश (Mukesh Ambani) मानद रोटेरियन बने। रोटेरियन के रूप में यह मेरा 25वां वर्ष है। मैंने वर्षों से आपके साथ इस यात्रा को संजोकर रखा है।

अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल क्रिकेट टीमों में से एक मुंबई इंडियंस की मालकिल हैं। इसके अतिरिक्त, वह फुबॉल स्पोट्र्स डेवलपमेंट लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष के रूप में कार्य करती हैं, जिसने इंडियन सुपर लीग की शुरुआत की। वह 'सभी के लिए शिक्षा और खेल' पहल की भी प्रमुख हैं, जो बच्चों के विकास का समर्थन करती है। इसके अलावा, अंबानी एमआई न्यूयॉर्क की ओनर हैं, जिसने एक पेशेवर अमरीकी टी20 लीग, मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) का उद्घाटन संस्करण जीता था।

वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड के मानद ट्रस्टी के रूप में चुनी जाने वाली पहली भारतीय बनकर भी इतिहास रचा है, जो व्यवसायी और परोपकारी व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कला में अपने काम के अलावा, नीता अंबानी मुंबई में सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के माध्यम से सभी भारतीयों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए भी समर्पित हैं। यह अस्पताल स्वास्थ्य देखभाल परिणामों में सुधार लाने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जरूरतमंद लोगों के लिए चिकित्सा उपचार सुलभ हो।

Story Loader