12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में बीच सड़क पर निर्वस्त्र हो गई महिला ANM, लोगों ने कपड़े पहनने के लिए बोला तो मना कर दिया

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला ने विरोध के लिए ऐसा तरीका अपनाया की देखने वालों के होश उड़ गए। पुलिस ने महिला को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
nurse_anm_nude.jpg

जयपुर. सवाईमानसिंह अस्पताल के चरक भवन के बाहर वीआईपी रोड जेएलएन मार्ग पर बुधवार को ब्यावर की एक महिला एएनएम कपड़े उतारकर डिवाइडर पर बैठ गई। महिला को कपडों के बिना बैठा देख भीड़ जमा हो गई। कई लोग शर्मसार होकर आंखें बचाकर वहां से निकल गए।

कुछ लोगों ने उससे समझाइश कर कपडे़ पहनने के लिए कहा। लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी और चिकित्सा विभाग पर बिना जांच किए एपीओ करने व उसे परेशान करने के लिए दो बार तबादला करने के आरोप लगाए। सूचना मिलने पर एसएमएस थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

महिला पुलिसकर्मी समझाइश कर महिला को कपड़े पहना कर थाने ले आई। यहां पुलिस ने उसे शांति भंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि महिला अजमेर जिले के ब्यावर की रहने वाली है। वहां एक डिस्पेंसरी में नर्स (एएनएम) है। महिला ने चिकित्सा विभाग पर आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उसे लंबे समय से एपीओ कर रखा है। इसके अलावा दो तीन बार उसका तबादला भी किया गया।

यह भी पढ़ें : ट्रेन में सफर कर रही राजस्थान की महिला को अचानक शुरू हो गई प्रसव पीड़ा, महिलाओं ने करवाई प्रसूति

इस मामले में कई बार उसने विभाग के अधिकारियों से अपने बहाली के लिए गुहार लगाई पर किसी ने सुना। ऐसे में महिला बुधवार को जयपुर आकर एसएमएस अस्पताल के गेट नंबर 6 पर कपड़े उतार कर विरोध जताने लगी। महिला एएनएम ने (प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर) डॉक्टर दिलीप चौधरी पर बिना वजह एपीओ करने का आरोप लगाया।

थानाधिकारी नवरतन धौलिया ने बताया कि महिला नर्स पर विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई इसके बारे में पता नहीं लग सका। चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है। शाम को जमानत लेकर महिला नर्स को छोड़ दिया गया।