
अमित शाह के बाद अब जेपी नड्डा आएंगे जयपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
जयपुर।
विधानसभा चुनाव में भले ही अभी दो साल का वक्त हो, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने अभी से चुनावी तैयारियों का बिगुल बजा दिया है। पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जयपुर आकर गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला तो रविवार को राहुल और प्रियंका ने सोनिया गांधी की उपस्थिति में मोदी सरकार को घेरा है। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर आ रहे हैं। नड्डा ना केवल संगठनात्मक बैठक लेंगे, बल्कि 8 जिलों को नए पार्टी कार्यालयों की सौगात देंगे।
अभी तक उनके आने की तारीख तय नहीं हो पाई है। लेकिन जनवरी में नड्डा की ओर से दी जाने वाली तारीखों के हिसाब से उनके आने का कार्यक्रम तय होगा। हालांकि भाजपा ने उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। नड्डा जयपुर में पन्ना प्रमुख से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों की एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से भी कई अहम बैठकें लेंगे। उनके राजस्थान आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आपको बता दें कि अमित शाह के जयपुर दौरे के बाद ही नड्डा के जयपुर आने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। शाह के निर्देश के बाद आक्रोश रैलियों की भी तैयारी भाजपा कर रही है।
8 जिलों में भाजपा के कार्यालय भवन का करेंगे लोकार्पण
नड्डा अपने जयपुर दौरे के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनाए जा रहे भाजपा के जिला कार्यालय भवनों का लोकार्पण भी करेंगे। वर्तमान में पार्टी के विभिन्न जिलों में कार्यालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, इनमें 8 जिले ऐसे हैं जिनका निर्माण कार्य अंतिम स्टेज पर है। इन्हीं आठ जगहों पर लोकार्पण जेपी नड्डा करेंगे।
Published on:
13 Dec 2021 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
