
आज का सुविचार
सच्चाई से बड़ा कोई फल नहीं होता और झूठ कितना भी बोल लो उसका कभी कल नहीं होता।
आज क्या खास
- शिक्षक दिवस आज, देश भर में हो रहे कई कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक कार्यक्रम में 75 शिक्षकों को करेंगी 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023' से सम्मानित
- शिक्षक दिवस पर आज सुबह 11 बजे जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में होगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, सीएम अशोक गहलोत हर जिले से 3 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का करेंगे सम्मान
- छह राज्यों यूपी, बंगाल, उत्तराखंड, त्रिपुरा, केरल व झारखंड़ की सात विधानसभा सीटों के उप चुनाव के लिए आज होगा मतदान
- उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का टोंक और कोटा दौरा आज, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का राजस्थान दौरा आज, भाजपा की चौथी परिवर्तन संकल्प यात्रा को हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी से करेंगे रवाना
- सीएम अशोक गहलोत के विवादित बयान के खिलाफ याचिका पर पर आज राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई, ज्यूडिशियरी में कथित भ्रष्टाचार को लेकर की थी टिप्पणी
- विशेष संसद सत्र की तैयारी और रणनीति बनाने के लिए I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं की आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निवास पर होगी बैठक
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मध्य प्रदेश दौरा आज, भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्रा' को मंडला और श्योपुर से झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
- मोबाइल टावर से निकलने वाले विकिरण के प्रभाव से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
- तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आज अडानी समूह के कट्टुपल्ली बंदरगाह के विस्तार मामले पर करेगा सुनवाई
- दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल आज इंद्रप्रस्थ डिपो से 400 नई बसों को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
- कई दिन के सुस्त पड़ा मानसून फिर से सक्रिय होने वाला है, आज हिमाचल प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, राजस्थान में कल से बरसात की संभावना
खबरें आपके काम की
- कोरोनाकाल में आम लोगों की आय घटी मगर राजनीतिक दल हुए मालामाल, एक साल में 21 फीसदी बढ़ी आठ दलों की कुल आय, भाजपा सबसे अमीर, एडीआर की रिपोर्ट
- राजस्थान में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव रोकने पर हाईकोर्ट का सरकार को नोटिस
- राजस्थान की राजधानी जयपुर के पुलिस कमिश्नरेट ने वाट्सऐप और ट्विटर पर हेल्पलाइन शुरू की है, वाट्सऐप नंबर 7300363636 पर शिकायत की जा सकती है
- राजस्थान में दवाइयों के सात अलग-अलग बैच अमानक घोषित
- जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके के एक रेस्त्रां हाउस ऑफ पीपल में रात 12 बजे बाद शराब परोसे जाने के मामले में डीजीपी ने एसएचओ राजबीर सिंह को निलंबित और एसीपी राजेंद्र रावत को किया एपीओ
- कांस्टेबल भर्ती परीक्षा- 2018 की ओएमआर शीट मे काट-छांट के मामले में परीक्षा कराने वाली कंपनी के मैनेजर समेत पांच लोगों को एसओजी ने किया गिरफ्तार
- संजीवनी क्रेडिक कोऑपरेटिव सोसायटी धोखाधड़ी से जुड़े मानहानि केस में अगली सुनवाई कल होगी
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की पहली वर्षगांठ कल, हर जिले में निकाली जाएगी पदयात्रा, 722 पदयात्राएं निकालेंगीकांग्रेस
- दिल्ली में जी- 20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टोशनों को बंद नहीं किया जाएगा
- केंद्र सरकार की ओर से वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्य 68 साल के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने लंदन में रचाई तीसरी शादी
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कल भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा में किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित, कई योजनाओं का होगा शिलान्यास और लोकार्पण
- भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की कांग्रेस में शामिल, ओडिशा की आदिवासी बहुल तलसारा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं
- सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली में नफरती भाषण देने और नारे लगवाने को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा नेता परवेश शर्मा के खिलाफ माकपा नेता वृंदा करात की याचिका पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने 3 अक्टूबर तक टाली
- आधार कार्ड न होने पर किसी को भी वैधानिक अधिकार देने से इनकार नहीं किया जा सकता, तेलंगाना हाईकोर्ट का अहम फैसला
- विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ी, 89 डॉलर प्रति बैरल हुए भाव, अब भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कंम होने की संभावना खत्म
- रूस के साथ युद्धरत यूक्रेन के रक्षामंत्री ओलकेसी रेजनिकोव बर्खास्त, रुस्तम उमेरोव होंगे नए रक्षामंत्री
- फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चढ्ढा की शादी 23-24 सितंबर को उदयपुर में होगी
- कृष्ण जन्मोत्व भी मनेगा दो दिन, घरों में कल और वृंदावन व जयपुर के मंदिरों में परसों 7 सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी
- राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कॉलेज शिक्षा विभाग में पुस्तकालयाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण अनुदेशक और सहायक आचार्य गृह विज्ञान की भर्ती के लिए कल 6 सितंबर से मांगे ऑनलाइन आवेदन
- मेंगलोर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने अप्रेंटिस के 200 पदों के लिए 6 सितंबर तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
- एयरोनॉटिकल डवलपमेंट एजेंसी ने प्रोजेक्ट मैनेजर के 53 पदों के लिए 8 सिंतबर तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने हैंडपम्प तकनीशियन के 188 पदों के लिए 10 सिंतबर की रात 11.59 बजे तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
-बीपीसीएल ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 125 पदों के लिए 15 सिंतबर तक मांगे आनलाइन आवेदन
- डीआरडीओ में टेक्निकल एंड ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 68 पदों के लिए 6 अक्टूबर तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
Published on:
05 Sept 2023 09:07 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
