6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ स्टेट सिविल सर्विस एसोसिएशन का 16वां कन्वेंशन हुआ शुरू, देखें वीडियो

अखिल भारतीय राज्य नागरिक प्रशासनिक सेवा महासंघ (All India State Civil Administrative Service Federation ) का 16वा अधिवेशन आरएएस क्लब (RAS Club) में आयोजित किया जा रहा है। अधिवेशन का आगाज आज हो रहा है लेकिन उद्घाटन 25मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) करेंगे। शिक्षामंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और राजस्वमंत्री राम लाल जाट (Education Minister Dr. B.D. Kalla and Revenue Minister Ram Lal Jat) विशिष्ट अतिथि होंगे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Mar 24, 2023

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ स्टेट सिविल सर्विस एसोसिएशन का 16वां कन्वेंशन हुआ शुरू, देखें वीडियो

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ स्टेट सिविल सर्विस एसोसिएशन का 16वां कन्वेंशन हुआ शुरू, देखें वीडियो

अखिल भारतीय राज्य नागरिक प्रशासनिक सेवा महासंघ (All India State Civil Administrative Service Federation ) का 16वा अधिवेशन आरएएस क्लब (RAS Club) में आयोजित किया जा रहा है। अधिवेशन का आगाज आज हो रहा है लेकिन उद्घाटन 25मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) करेंगे। शिक्षामंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और राजस्वमंत्री राम लाल जाट (Education Minister Dr. B.D. Kalla and Revenue Minister Ram Lal Jat) विशिष्ट अतिथि होंगे। साथ ही राज्य सरकार के अन्य मंत्री भी इसमें उपस्थित होंगे। अधिवेशन का समापन 25 मार्च को शाम 4 बजे होगा जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी शिरकत करेंगे। महासंघ के प्रधान जीवन चक्रवर्ती ने बताया कि अधिवेशन में 'सरकारी संघवाद के नए प्रतिमान में भारतीय गणतंत्र के वर्ष विकासशील शासन संरचना में एस सी एस अधिकारियों की भूमिका दृष्टिकोण में धीरे-धीरे बहाव आगे का रास्ता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार ras club और एच सी एम रीपा (ओटीएस) में होंगे।राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गौरव बजाड़ ने बताया कि अखिल प्रशासनिक सेवा महासंघ, लगभग बाईस हजार राज्य सिविल और प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का राष्ट्रीय महासंघ है। इस संघ के अधिकारी राज्य सरकारों लागू करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। अधिवेशन के दौरान राज्य सिविल और प्रशासनिक सेवा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करने के लिए महासंघ की कार्यकारी समिति और आमसभा की बैठक भी होगी।

यह भी पढ़ें- मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक, क्या बोले शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- एससीएस से आईएएस में पदोन्नति के लिए वर्तमान कोटे को३३.१/३ प्रतिशत से बढ़ाकर ५० फीसदी करना।
- आईएएस भर्ती उपनियम 4 ( 1) (सी) और( 8) (2) नियम 1954 और आई ए एस चयन द्वारा नियुक्ति विनियम् 1997 को रद करना क्योंकि गैर-एससीएस अधिकारियों का आईएएस में चयन करने के लिए ना तो कोई विशेष मामला-विशेष परिस्थितियां मौजूद हैं और ना ही अत्यावश्यकता है क्योंकि विभिन्न राज्यों में उत्कृष्ट योग्यता, क्षमता और त्रुटिहीन सत्यनिष्ठता,20 वर्ष से अधिक सेवारत एससीएस अधिकारी पदोन्नति के लिए उपलब्ध है।
-एससीएस अधिकारियों के आईएएस में पदोन्नति के लिए आईएएस कैडर संख्या के अवकास आरक्षित घटक को शामिल करना।
-आईएएस वरिष्ठता विनियमन नियम, 1987 के नियम 3 (3) (।।) में उपयुक्त संशोधन करना जिससे अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नति होने पर उनकी एससीएस की सेवा में पहले आठ वर्षों के लिए 4 वर्षों की वरिष्ठता मिले और इसके बाद हर एक वर्ष पूरा होने पर एक वर्ष की वरिष्ठता मिले। यह क्रम पदोन्नति के वर्ष तक जारी रहे।
राज्य सरकारों से संबंधित मुद्दे:
- राज्य सिविल सेवा के केडर पदों में वरिष्ठ पदोन्नति पदों की संख्या में वृद्धि करना क्योंकि विभिन्न राज्यों में एससीएस अधिकारी की आईएएस में पदोन्नति में 20 वर्ष से अधिक का समय लग रहा है।
- देश भर में एससीएस अधिकारियों का समान वेतनमान।
-माडल एससीएस नियम और विनियम 2023 के आधार पर समान एससीएस नियमों और विनियमों को अधिसूचित करना।
- दीर्घकालिक विदेशी प्रशिक्षण सहित एससीएस अधिकारियों के लिए एक समान मजबूत प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करना।
- एससीएस अधिकारियों की वर्ग 1 प्रथम श्रेणी स्तर पर भर्ती करना। कुछ राज्यों में इन अधिकारियों की भर्ती वर्ग 2 द्वितीय श्रेणी स्तर पर की जा रही हैं।