4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महतारी वंदन योजना : आधार लिंक करने के लिए आज आखिरी मौका, 7 को खाते में आएंगे पैसे

Mahtari Vandan Scheme : महतारी वंदन योजना की अंतिम सूची 2 मार्च को जारी कर दी गई थी, लेकिन सूची के बाद भी बस्तर जिले में करीब साढ़े चार हजार महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हो पाया था।

less than 1 minute read
Google source verification
mahtari_vandan_yojana_scheme_detail.jpg

Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना की अंतिम सूची 2 मार्च को जारी कर दी गई थी, लेकिन सूची के बाद भी बस्तर जिले में करीब साढ़े चार हजार महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हो पाया था। विभाग ने महिलाएं पात्रता से चूके ना इसलिए 5 तारीख तक आधार लिंकिंग का समय बढ़ा दिया था। अब आज 5 तारीख को शाम 5 बजे तक महिलाएं अपना खाता लिंक करवा पाएंगी। इसके बाद किसी भी महिला का आधार लिंक पहले चरण में काम नहीं आएगा। इसके बाद दूसरे चरण के शुरू होने पर ही महिलाओं का नाम जुड़ेगा।

यह भी पढ़ें : 76 जवानों की हत्या, JNU में जश्न... रिलीज हुआ बस्तर : द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर, देखकर सिहर उठेंगे लोग

बस्तर जिले में 1 लाख 90 हजार महिलाएं अंतिम सूची में शामिल हैं। इन महिलाओं को पहले 8 मार्च को योजना की राशि मिलने वाली थी लेकिन सोमवार को यह खबर आई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 7 मार्च को महिलाओं के खाते में वर्चुअली पैसे डालेंगे। यानी अब महिलाओं को एक दिन पहले ही योजना के तहत 1 हजार रुपए मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें : चित्रकोट महोत्सव : महोत्सव में CM साय करोड़ों के कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन... 340 जोड़ों की होगी शादी

महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी अरुण पांडेय ने बताया कि विभाग ने दिन-रात महिलाओं का नाम जोडऩे के लिए काम किया। इसके बाद भी अगर कोई महिला आधार लिकिंग व अन्य कारण से रह जाती हैं तो उनका नाम अगले चरण में जरूर जुड़ेगा। यह सतत जारी रहने वाली योजना है इसलिए पात्र महिलाओं का इसका फायदा आगे जरूर मिलेगा।