No video available
Jagdalpur Nagar Nigam Chairman: जगदलपुर नगर निगम में नए सभापति को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। भाजपा के खेमसिंह देवांगन ने जबरदस्त जीत हासिल की है। बता दें कि क्रॉस वोटिंग के साथ खेमसिंह ने 34 वोट से जीत का परचम लहराया है। वहीं कांग्रेस के राजेश चौधरी को 15 वोट मिले। खेमसिंह के जीत की सबसे बड़ी बात तो यह है कि कांग्रेस के एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की, जिसकी चर्चा अब राजनीति गलियारों में होने लगा है।