2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्तर के फरहान ने कम उम्र में ही दिखाया अपना हुनर, देश के सबसे बड़े टास्क शो रोडीज में दिया शानदार परफॉर्मेंस

Jagdalpur News: बस्तर के युवा सैय्यद फरहान अहमद ने एमटीवी में दिखाए जाने वाले देश के सबसे बड़े टास्क शो रोडीज के ऑडिशन में शानदार प्रदर्शन किया है।

2 min read
Google source verification
Farhan showed his mettle in the country's biggest show Roadies

बस्तर के फरहान का शानदार परफॉर्मेंस

Chhattisgarh News: जगदलपुर। बस्तर के युवा सैय्यद फरहान अहमद ने एमटीवी में दिखाए जाने वाले देश के सबसे बड़े टास्क शो रोडीज के ऑडिशन में शानदार प्रदर्शन किया है। 21 साल की उम्र में वे ऑडिशन तक पहुंचने वाले बस्तर के पहले और अब तक के दूसरे कंटेस्टेंट हैं।

टैलेंड के दम पर फरहान ने रोडीज के 2 राउंड में करीब 30 हजार लोगों को पछाडक़र ऑडिशन तक पहुंचने में सफलता हासिल की। हालांकि उनका सलेक्शन टॉप 15 कंटेस्टेंट में नहीं हो पाया, लेकिन फरहान का कहना है कि वे इसके लिए लगातार मेहनत कर (cg news) रहे हैं इस बार नहीं तो अगली बार उनका सलेक्शन जरूर हो जाएगा। मालूम हो कि फरहान ने यहीं से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। उनकी माता आबेदा सुल्ताना और पिता सैय्यद अहमद रजा शासकीय सेवक के रूप में सेवा दे रहे हैं।

यह भी पढ़े: धमतरी में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पर चाकू से हमला, मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

आज, कल या फिर अगले हफ्ते ऑन एयर

रोडीज शो के प्रोमो में फरहान को साफ देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि उनका ऑडिशन शनिवार, रविवार या फिर अगले हफ्ते ऑन एयर हो सकता है यानी दिखाया जा सकता है। फरहान का कहना है कि उन्होंने इस शो में जाने के लिए कोई विशेष तैयारी नहीं की थी। लेकिन अब इसका पैटर्न समझ में आ गया है। अगली बार वे सलेक्ट होकर बस्तर और छग का मान बढ़ाएंगे।

दिल्ली लाठीचार्ज में बाल-बाल बचे

बस्तर के युवा फरहान का रोडीज के ऑडिशन में पीआई(पर्सनल इंटव्यू) तक पहुंचने का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरसअल वे सबसे पहले ऑडिशन के लिए दिल्ली पहुंचे। यहां सुबह 6 बजे से लाइन में खड़े थे। शाम को जीडी के पहले राउंड में उनका जब तक सलेक्शन होता तब तक वहां भीड़ बेकाबू हो गई। ऐसे में पुलिस को यहां स्थिति संभालने के लिए लाठी चलानी पड़ी। जिसमें फरहान बाल-बाल बच गए। इसके बाद सलेक्शन को यहीं रोक दिया गया। इसके बाद वे इंदौर ऑडिशन में अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे थे।

यह भी पढ़े: फाटक के बीचों-बीच ट्रक में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, घंटों लगा रहा जाम

30 हजार लोग पहुंचे थे किस्मत आजमाने

इंदौर ऑडिशन में भी उनका सफर आसान नहीं था। यहां देशभर से करीब 30 हजार लोग पहुंचे थे। यहां भी सुबह 8 बजे लाइन लगने के बाद रात के करीब 1 बजे उनकी बारी आई। यहां उन्होंने जीडी के पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। जिसे देखते हुए शो के (jagdalpur news) लोगों ने उन्हें दूसरे राउंड के लिए मुंबई बुलाया। मालूम हो कि इंदौर से मुंबई के लिए सिर्फ 15 लोगों को ही बुलाया गया था। इस तरह उन्होंने 30 हजार लोगों को पछाडक़र यह उपलब्धि हासिल की।

यह भी पढ़े: पति-पत्नी के संबंध में आई दरार तो महिला ने मांगी गर्भपात की अनुमति, हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

Story Loader