scriptराशि परिवर्तन: मंगल पहुंचे अपनी स्वराशि मेष में, इन राशियों के बने राजयोग | Zodiac change: Mars reached its own sign Aries, Raj Yoga started | Patrika News
जबलपुर

राशि परिवर्तन: मंगल पहुंचे अपनी स्वराशि मेष में, इन राशियों के बने राजयोग

मेष, मिथुन, वृश्चिक, सिंह और धुन राशि पर सबसे ज्यादा असर

जबलपुरJun 01, 2024 / 01:01 pm

Lalit kostha

जबलपुर. जून माह की पहली तारीख शुरू होने के साथ ही मंगल अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। इससे पूरे माह इसका प्रभाव देखने मिलेगा। मंगल का मेष राशि में आना कई राशियों पर अपना असर दिखाएगा। खासकर पांच राशि इनमें मेष, मिथुन, वृश्चिक, सिंह और धुन शामिल हैं, ये सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राजयोग के साथ ही आर्थिक स्थितियां व राजनीतिक क्षेत्र में इसका प्रभाव दिखाई देगा।
Zodiac change: Mars reached its own sign Aries, Raj Yoga started
ज्योतिषाचार्य सचिनदेव के अनुसार मंगल ग्रह 1 जून को अश्विनी नक्षत्र से होकर मेष राशि में जाएंगे। जिससे रुचक राजयोग शुरू हो जाएगा। चंूकि संवत्सर पिंगल के राजा भी मंगल हैं। ऐसे में ये राजयोग कई मायनों में बड़े उलटफेर करेगा। खासकर राजनीतिक मामलों में इसका प्रभाव स्पष्ट दिखाई देने की संभावनाएं ज्यादा हैं। 4 जून को रुचक के साथ ही शनि स्वराशि कुंभ में रहकर शश नामक राजयोग बना रहा है। वहीं शुक्र भी अपनी स्वराशि वृषभ में रहकर मालव्य राजयोग बना रहा है। ऐसे में कुछ राशियों के भाग्योदय होने की पूरी संभावना है।
Zodiac change: Mars reached its own sign Aries, Raj Yoga started
मेष राशि वालों को यह रुचक राजयोग कई मायनों में लाभदायी होगा। नौकरी पेशा करने वालों को कई लाभ के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में भी सुधार के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में कष्टों का क्षरण होगा।
मिथुन राशि के ग्यारहवें भाव में मंगल का भ्रमण होने जा रहा है। जो धनवृद्धि के बहुआयामी प्रकल्प खुलेंगे और वित्तीय संबंधी मामलों में सफलता मिलेंगे। इसके अलावा सेहत पर भी अच्छा प्रभाव देखने मिलेगा।
सिंह राशि के नौवें भाव में मंगल गोचर करेंगे। भाग्योदय की उम्मीदें जागृत होंगी। देश विदेश की यात्राओं के साथ कारोबार आदि में सफलता का योग बन रहा है।

वृश्चिक राशि से छठे भाव में मंगल मूलत्रिकोण राशि में रहेंगे। इससे इस राशि के जातकों का प्रभुत्व बढ़ेगा। विरोधियों का हौंसला क्षय होगा, साथ ही प्रतियोगिताओं आदि में सफलताएं प्राप्त होने की संभावनाएं बलवती हो रही हैं।
धनु राशि वालों के लिए मंगल का गोचर कॅरियर में सफलता के योग बना रहा है। नौकरी व शेयर मार्केट में रुचि रखने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Hindi News/ Jabalpur / राशि परिवर्तन: मंगल पहुंचे अपनी स्वराशि मेष में, इन राशियों के बने राजयोग

ट्रेंडिंग वीडियो