
दुश्मन के एयरक्राफ्ट को पलभर में ध्वस्त करने वाले अपग्रेड 40 एमएम एल-70 एंटी एयरक्राफ्ट एमुनेशन के कार्टेज का पहला बड़ा लॉट स्वीडन की नमो कंपनी के लिए भेजा गया।
जबलपुर@ज्ञानी रजक. दुश्मन के एयरक्राफ्ट को पलभर में ध्वस्त करने वाले अपग्रेड 40 एमएम एल-70 एंटी एयरक्राफ्ट एमुनेशन के कार्टेज का पहला बड़ा लॉट स्वीडन की नमो कंपनी के लिए भेजा जाएगा। ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (ओएफके) में इस बम के 11 हजार केस तैयार किए गए हैं। पिछले माह 200 सेंपल भेजे गए थे जो सभी मापदंडों में खरे उतरे थे। कंपनी से फैक्ट्री को बल्क प्रोडक्शन का ऑर्डर प्रदान किया गया है।
लंबे समय बाद ओएफके को निर्यात का अवसर मिला है। वह ग्लोबल सप्लाई चेन के तहत एंटी एयरक्राफ्ट एमुनेशन के कार्टेज केस की सप्लाई कर रही है। स्वीडन की प्रमुख रक्षा कंपनियों में एक नमो ने 44 हजार कार्टेज केस के उत्पादन का लक्ष्य दिया है। अलग-अलग लॉट में फैक्ट्री इसका निर्यात करेगी। चार महीनों में इस लक्ष्य को पूरा करने की योजना तैयार की गई है। अगस्त में पहला लॉट जा रहा है। इसके लिए कर्मचारियों ने दिनरात एक कर उत्पादन किया।
एमुनेशन सेक्शन में हुआ तैयार
फैक्ट्री के एमुनेशन सेक्शन-2 में इसे तैयार किया गया है। 150 से ज्यादा कर्मचारी इस काम में लगे हुए हैं। इसी प्रकार सीधे महाप्रबंधक भी इस प्रोजेक्ट की देखरेख कर रहे थे। कार्टेज केस किसी भी एमुनेशन का प्रमुख भाग होता है। यह एमुनेशन का सबसे ऊपरी भाग होता है। उसके नीचे प्राइमर होता है। उसमें हल्का बारूद होता है। इसका उत्पादन यहां पर किया जा रहा है। इसमें बारूद भरने का काम स्वीडन में किया जाएगा।
यह है खासियत
इस एमुनेशन का इस्तेमाल अपग्रेड एल-70 गन में किया जाता है। जानकारों के अनुसार आसमान में दुश्मन के 12 हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर उड़ रहे एयरक्राफ्ट को भी इससे निशाना साधा जा सकता है। अभी फैक्ट्री में केवल इसका केस बन रहा है। आगामी समय मेें स्वदेशी वर्जन के तहत पूरा एमुनेशन ही खमरिया में तैयार किए जाने की योजना है।
भारी कंटेनर में भेजे गए केस
ओएफके में सोमवार रात को बडे कंटेनर में रखकर एंटी एयरक्राफ्ट बम के कॉर्टेज केस के पहले डिस्पैच लॉट को बंदरगाह के लिए रवाना कर दिया गया। फैक्ट्री के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने ट्राले को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्नत तकनीक के साथ कर्मचारियों ने इन्हें तैयार किया है। पहले जो सेंपल भेजे गए थे वे प्रोसेस ऑडिट एवं फायरिंग के सारे पैरामीटर पर खरे उतरे थे। इसलिए इनका नियमितत उत्पादन किया जा रहा था। आने वाले समय में इस केस का और ऑर्डर मिल फैक्ट्री को मिलेगा। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक विकास पुरवार, केएल विश्वकर्मा, उप महाप्रबंधक दिनेश कुमार, मास्कल इक्का, एनडी तिवारी, संदीप जोगलेकर और यूनियन एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Published on:
30 Aug 2022 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
