scriptट्रेन में छेड़छाड़, टीटीई ने लड़कियों को छेड़ा, बना वीडियो, मच गया हडक़ंप | tte misdeed girls in train | Patrika News
जबलपुर

ट्रेन में छेड़छाड़, टीटीई ने लड़कियों को छेड़ा, बना वीडियो, मच गया हडक़ंप

टीटीई ने लड़कियों को छेड़ा

जबलपुरSep 28, 2018 / 02:08 pm

deepak deewan

tte misdeed girls in train

tte misdeed girls in train

जबलपुर। चलती ट्रेन में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ की यह घटना हुई। लड़कियों के अनुसार एसी कंडक्टर पप्पू मिश्रा और टीटीई रंजीत कुमार द्वारा उनके साथ छेडख़ानी की गई। पीडि़त युवतियों ने इस वारदात की शिकायत की तो हडक़ंप मच गया। बाद में पीडि़त लड़कियों ने इस घटना की शिकायत ग्वालियर जीआरपी से की, जिसपर दोनों कर्मचारियों पर छेडख़ानी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम के ट्विटर अकाउंट पर घटना का वीडियो ट्वीट करके इसकी शिकायत की गई। जबलपुर रेल मंडल के आला अधिकारियों को जब घटना की जानकारी मिली तो हडक़ंप मच गया। लड़कियों की शिकायत पर डीआरएम ने घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। बताया जा रहा है कि दो युवतियां कटनी से ट्रेन में सवार हुईं। वे ग्वालियर जा रहीं थीं. लड़कियों ने बताया कि एसी कोच में कंडक्टर पप्पू मिश्रा और स्लीपर कोच के टीटीई रंजीत कुमार ने उनके साथ अभद्रता की फिर छेडख़ानी भी शुरू कर दी।
परेशान हुई लड़कियों ने तुरंत रेल मंडल के डीआरएम के ट्विटर अकाउंट पर घटना का वीडियो ट्वीट करके इसकी शिकायत की। पीडि़त युवतियों की शिकायत जब पहुंची तो हडक़ंप मच गया। रेलवे ने घटना की जांच के लिए तुरंत एक कमेटी गठित कर दी। लड़कियों ने इस घटना की शिकायत ग्वालियर जीआरपी से भी की। उनकी शिकायत पर दोनों कर्मचारियों पर छेडख़ानी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। रेलवे ने घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई है, शुक्रवार को आरोपियों और पीडि़त पक्ष के बयान दर्ज कराए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेन गुरुवार सुबह निजामुद्दीन पहुंची और शुक्रवार सुबह जबलपुर पहुंचेगी। इसके बाद दोनों कर्मचारियों ने पूछताछ की जाएगी।

पश्चिम मध्य रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रियंका दीक्षित के अनुसार रेलवे ने घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई है। उन्होंने बताया कि संपर्क क्रंांति एक्सप्रेस में हुई घटना की जानकारी लगते ही जांच के आदेश दे दिए गए थे। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार जांच की रिपोर्ट आने पर त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Hindi News / Jabalpur / ट्रेन में छेड़छाड़, टीटीई ने लड़कियों को छेड़ा, बना वीडियो, मच गया हडक़ंप

ट्रेंडिंग वीडियो