scriptजरा बचकर… ट्रेन के बेडरोल में छिपा हो सकता है सांप | snake in train bedirol | Patrika News
जबलपुर

जरा बचकर… ट्रेन के बेडरोल में छिपा हो सकता है सांप

संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के बेडरोल में निकला सांप

जबलपुरSep 15, 2018 / 10:52 pm

Premshankar Tiwari

snake in train bedirol

snake in train bedirol

जबलपुर। आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं…। आप यहां के चादर और बेडरोल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो जरा सावधान रहें। इसमें सांप, बिच्छू जैसे जहरीले जीव-जन्तु भी हो जाते हैं, जो आपकी जान को खतरे में डाल सकते हैं। शनिवार को जबलपुर में इसका उदाहरण भी सामने या। यहां संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में बेडरोल में सांप निकला। इसे देखते ही पूरे कोच में हड़कम्प मच गया। मामला रेलवे के अफसरों तक पहुंच गया। अब इसकी जांच शुरू हो गई है।

मच गई चीख-पुकार
जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शनिवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बेड रोल में अचानक सांप निकल गया। यह देखते ही यात्री की चीख निकली, तो अन्य यात्री जाग खड़े हुए। काफी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला जा सका। मामले में पश्चिम मध्य रेल ने जांच के आदेश दिए हैं।

एसी कोच में घटना
जानकारी के अनुसार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार रात अपने निर्धारित समय से जबलपुर से रवाना हुई। ट्रेन शनिवार तड़के लगभग साढ़े चार बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां से ए-२ कोच की बर्थ संख्या ४२ में एक यात्री सवार हुए। उन्होंने जैसे ही अपना बेड रोल खोला, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि पाऊच के मौजूद बेडरोल में सांप था। यह देखते ही वे चीख पड़े। आवाज सुनकर आसपास के यात्री जाग गए। पूरे के पूरे कोच में हड़कंप मच गया। अटेंडर वहां पहुंचे। मामले की शिकायत रेल महकमे के आला अफसरों से की गई। पश्चिम मध्य रेल की सीपीआरओ प्रियंका दीक्षित के अनुसार मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

सुबह ही हुई स्वच्छता की बातें
उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह ही उच्च पदस्थ रेल अफसरों सहित रेल अमले ने झाड़ू – वाइपर से रेलवे स्टेशन पर जमकर सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता ही सेवा है.. के भाव के साथ पश्चिम मध्य रेल जबलपुर जोन अंतर्गत जबलपुर डिवीजन के स्वच्छता अभियान की शुरूआत पश्चिम मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक प्रदीप कुमार द्वारा की गई। उनके द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस बीच बेडरोल में निकला सांप हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है।

Hindi News/ Jabalpur / जरा बचकर… ट्रेन के बेडरोल में छिपा हो सकता है सांप

ट्रेंडिंग वीडियो