2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर

रज्जाक पहलवान का ‘दरबार’ हुआ नेस्त-ओ-नाबूत, भारी पुलिस बल मौजूद- देखें वीडियो

रज्जाक पहलवान का ‘दरबार’ हुआ नेस्त-ओ-नाबूत, भारी पुलिस बल मौजूद- देखें वीडियो

Google source verification

जबलपुर। दो साल से अवैध रूप से बनाए गए रेस्टॉरेंट पर नगर निगम जबलपुर ने शुक्रवार सुबह ढहाने की कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुल्डोजर से रेस्टॉरेंट को नेस्त-ओ-नाबूत कर दिया गया। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के रज्जाक पहलवान द्वारा सिविक सेंटर के पास अवैध रूप से एक रेस्टॉरेंट दरबार संचालित किया जा रहा था। दो सालों से चल रहे इस रेस्टॉरेंट को लेकर कई बार जिला प्रशासन, नगर निगम ने नोटिस जारी किए लेकिन कोई असर नहीं हुआ। वहीं राजनीतिक रसूख रखने के कारण कोई भी अधिकारी सीधे तौर पर इसमें हाथ डालने से बचते रहे। किंतु जिला प्रशासन ने अंतिम निर्णय लेते हुए संयुक्त कार्रवाई का मन बनाया और शुक्रवार सुबह दरबार रेस्टॉरेंट ढहाने दल बल के साथ पहुंच गए। भारी पुलिस बल रेस्टॉरेंट के आसपास की गलियों में तैनात कर दिया गया, जो कि हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार खड़ा रहा। शासकीय अमले ने पहले रेस्टॉरेंट से सामान निकालने के लिए समय दिया, फिर बुल्डोजर से उसे धराशायी कर दिया। देखते ही देखते आलीशान दरबार धूल व मलबे में बदल गया।