
बैसाख महोत्सव 2023
जबलपुर । आस्था व उल्लास के पर्व बैसाखी के उपलब्ध में पंजाबी हिंदू ऐसोसिएशन के तत्वावधान में ‘‘बैसाख महोत्सव 2023’’ का आयोजन मानस भवन में किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन पंजाब के गुरूदर्शन सिंह एण्ड पार्टी की 25 सदस्यीय टीम ने ढोल की थाप पर शानदार प्रस्तुत दी। सिर पर तुर्रदार साफा, सुर्ख पटका और खुली बाजू, कुर्ते पर रेशमी रूमाल, ओए-ओए, शाबा- शाबा, बल्ले बल्ले की आवाज के बीच पंजाबी नृत्य के सरताज भागड़ा की प्रस्तुति दी गई। स्त्रियों का प्रसिद्ध नृत्य गिद्दा पेश किया गया, जो कि भांगड़ा नृत्य के जवाब में महिलाओं की टीम के द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। टप्पे, झूमर, पंजाबी लोकगीत,पंजाबी पाॅप म्यूजिक तथा पंजाबी पाॅप सांग के साथ 25 कलाकारों के दल द्वारा जोशीली अंदाज में मनमोहक एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
पंजाब से आये गुरूदर्शन सिंह के साथ सतनाम पंजाबी फोक सिंगर एवं मनदीप सिंह, गुरूप्रीत सिंह, सुमित भल्ला, सिमरन जीत सिंह,फोक इंटरनेशनल प्लेयर,सुनील कुमार, जसजीत सिंह, पवन दीप सिंह सहित पार्टी के अन्य सदस्यों ने संस्कारधानी में पंजाब की लोक कलाओं का भव्य प्रदर्शन किया। पंजाबी लोक गीतों पर मानस भवन में आये श्रोतागण जमकर थिरके।
Published on:
17 Apr 2023 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
