scriptमानसून : झमाझम बारिश से भीगा शहर, 44 किमी की गति से चली धूल भरी आंधी | Monsoon: rainfall in jabalpur, heavy storm with 44 km per hour | Patrika News
जबलपुर

मानसून : झमाझम बारिश से भीगा शहर, 44 किमी की गति से चली धूल भरी आंधी

मानसून : झमाझम बारिश से भीगा शहर, 44 किमी की गति से चली धूल भरी आंधी
 

जबलपुरMay 30, 2022 / 12:11 pm

Lalit kostha

Monsoon

Monsoon

जबलपुर। नौतपा में तेज हवा और बूंदाबांदी का दौर जारी है। आसमान में बादल मंडराने से सूरज की तपिश कमजोर हो गई है। शहर में रविवार को भी सुबह से मौसम साफ रहने के बाद दोपहर बाद परिवर्तन का सिलसिला शुरू हुआ। शाम करीब पांच बजे 44-45 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से हवा चली। धूल भरी अंधड़ ने कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया। उसके बाद बूंदाबांदी हुई। इससे हवा में ठंडक बढ़ गई। मौसम सुहाना हो गया। पिछले कुछ दिनों से लगातार बादल, बारिश और तेज हवा चलने से पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। रविवार को उत्तर-पश्चिमी हवा औसतन 10-12 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से चली। शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

न्यूनतम तापमान गिरा
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री कम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय आद्र्रता 49 प्रतिशत और शाम के समय आद्र्रता 77 प्रतिशत थी। सुबह से रात के बीच 1.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई। सोमवार को सम्भाग अंतर्गत बारिश या गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।

 

Monsoon arrive,Monsoon,Monsoon arrive,india monsoon,rainfall in jabalpur,heavy storm,heavy <a  href=
rain alert ,rain alert,” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2022/05/22/ka220108_1_7563002-m.jpg”>
IMAGE CREDIT: patrika

तेज हवा से देर रात तक बाधित रही बिजली आपूर्ति
शहर में रविवार शाम को चली तेज आंधी से कई स्थानों पर पेड़ गिरे। कई जगह पेड़ की डालियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिरीं। दुकानों, घरों में लगे टीन के शेड भी उडकऱ बिजली के तारों में फंस गए। इससे पचपेढ़ी, आधारताल, रांझी, बजरंग नगर, पनागर, उर्दुआ, अधारताल, गढ़ा, गोकलपुर आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग के अमले को तारों पर गिरे पेड़ों को हटाने में खासी मश्ककत करनी पड़ी।

पचपेढ़ी में पेड़ गिरने से कैम्पस के आसपास की बिजली गुल हो गई। आधारताल क्षेत्र में पेड़ गिरने से 33 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। नॉर्थ डिवीजन के कार्यपालन अभियंता डीसी रैकवार ने बताया कि रांझी में 33 केवी लाइन पर पेड़ों की डालियां गिरने से बजरंग फीडर, उुर्दआ फीडर की सप्लाई बाधित हो गई। तार टूटने से पनागर एजी फीडर की सप्लाई प्रभावित हुई। कई स्थानों में रात 8 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। कई स्थानों पर देर रात तक सुधार कार्य जारी रहा।

तेज आंधी चलने से कई जगह बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई। कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था रात में ही बहाल कर दी गई।
– सुनील त्रिवेदी, अधीक्षण यंत्री

Hindi News / Jabalpur / मानसून : झमाझम बारिश से भीगा शहर, 44 किमी की गति से चली धूल भरी आंधी

ट्रेंडिंग वीडियो