scriptनववर्ष: 2017 में जानिए कब है आपका फेवरेट त्यौहार | main festival in the year 2017 | Patrika News
जबलपुर

नववर्ष: 2017 में जानिए कब है आपका फेवरेट त्यौहार

होली, दशहरा, दीपावली के साथ जानिए कब आएगी ईद और गुरूपर्व की बहार, ये हैं प्रत्येक माह के त्यौहार

जबलपुरJan 03, 2017 / 01:52 pm

Premshankar Tiwari

2017 festival

2017 festival

जबलपुर। नववर्ष का जश्न मनाने के बाद अब लोगों को नए वर्ष के प्रमुख त्यौहारों का भी बेसब्री से इंतजार होने लगता है। होली हो या दीपावली, दशहरा हो या नवरात्र, गुरूपूरब हो या फिर ईद हर ऐसे दिन की आस में सब जुट जाते हैं जब वे उल्लास के साथ अपनों के बीच रहते हैं। त्यौहार को बड़े ही उत्सवपूर्ण महौल में सेलिब्रेट करते हैं। खासकर बच्चों में त्यौहार को लेकर कुछ ज्यादा ही खुशी होती है क्योंकि उन्हें न सिर्फ स्कूल से छुट्टियां मिलती हैं बल्कि कपड़ों से लेकर हर इच्छा उनके पेरेंट्स पूरी करते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं वर्ष भर के प्रमुख त्यौहार। आपको अब कहीं कैलेंडर ढूढऩे की जरुरत नहीं बल्कि आप अपने मोबाइल में ही अपने फेवरेट त्यौहार की तारीख जान सकेंगे।


जनवरी-फरवरी के त्यौहार

अंग्रेजी नववर्ष के पदार्पण के बाद ही प्रमुख त्यौहारों का क्रम शुरु हो जाएगा। जनवरी के महीने में 5 जनवरी गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती, 8 जनवरी रविवार तैलंग स्वामी जयंती, 13 जनवरी शुक्रवार लोहड़ी, 14 दिन शनिवार पोंगल, मकर संक्रांति के बाद 26 जनवरी को उल्लासपूर्ण माहौल में गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाएगा। फरवरी में बुधवार1 फरवरी को बसंत पंचमी, 24 फरवरी शुक्रवार महाशिवरात्रि का पर्व मनेगा।

 festival

मार्च में मनेगी होली

12 मार्च रविवार को छोटी होली, होलिका दहन, चैतन्य महाप्रभु जयंती के साथ 13 सोमवार को होली धुड़ेरी का पर्व मनेगा। इसके साथ ही 28 मार्च मंगलवार को गुड़ी पड़वा, 29 मार्च बुधवार को झूलेलाल जयंती मनेगी। 5 अप्रैल बुधवार को राम नवमी का पर्व, 9 अप्रैल रविवार महावीर स्वामी जयंती, 10 दिन सोमवार को हजरत अली का जन्मदिन, 14 अप्रैल शुक्रवार सोलर नववर्ष, बैसाखी, अम्बेडकर जयंती, गुड फ्राइडे, 16 रविवार ईस्टर मनाया जाएगा।

ये हैं अन्य त्यौहार

10- मई-बुधवार- बुद्ध पूर्णिमा
09- जून -शुक्रवार- कबीरदास जयंती
23- जून- शुक्रवार- जमात उल-विदा
25- जून-रविवार- जगन्नाथ रथयात्रा
26 -जून-सोमवारईद उल-फित्र, रमज़ान
30- जुलाइ-रविवार- तुलसीदास जयंती
——-
07-अगस्त- सोमवार- रक्षा बंधन
14-अगस्त- सोमवार- जन्माष्टमी
15-अगस्त- मंगलवार- जन्माष्टमी, स्वतन्त्रता दिवस
25-अगस्त- शुक्रवार- गणेश चतुर्थी
——-
02-सितम्बर- शनिवार- ईद-उल-जुहा, बकरीद
04-सितम्बर- सोमवार- ओणम
21-सितम्बर- बृहस्पतिवार- महाराजा अग्रसेन जयंती
22-सितम्बर- शुक्रवार- अल-हिजरा , इस्लामी नया साल
28-सितम्बर- गुरुवार- दुर्गा अष्टमी
30-सितम्बर- शनिवार- दशहरा।
——–
01-अक्टूबर- रविवार- मुहर्रम
02-अक्टूबर- सोमवार गांधी जयंती
08-अक्टूबर- रविवार- करवा चौथ
18-अक्टूबर- बुधवार- नरक चतुर्दशी
19-अक्टूबर- गुरुवार-दीपावली
20-अक्टूबर- शुक्रवार- गोवर्धन पूजा
21-अक्टूबर- शनिवार- भैया दूज
26-अक्टूबर- बृहस्पतिवार- छठ पूजा
———
04-नवम्बर- शनिवार- गुरु नानक जयंती
01-दिसम्बर- शुक्रवार- मिलाद उन-नबी , ईद-ए-मिलाद
25-दिसम्बर- सोमवार- गुरु गोविंद सिंह जयंती, मेरी क्रिसमस

Hindi News / Jabalpur / नववर्ष: 2017 में जानिए कब है आपका फेवरेट त्यौहार

ट्रेंडिंग वीडियो