15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिसे ‘लव’ समझा वो निकला ‘जिहाद’, शादी की जिद करने पर उतारा मौत के घाट

तलाकशुदा हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक ने प्यार के जाल में फंसाकर मार डाला....

2 min read
Google source verification
jabalpur.jpg

,,

जबलपुर. जबलपुर में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने पहले तो तलाकशुदा हिंदू महिला को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ लिव इन में रहने लगा। महिला ने जब प्रेमी से शादी की जिद की तो उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

जिसे 'लव' समझा वो था 'जिहाद'
जानकारी के मुताबिक खुशबू ठाकुर नाम की महिला का 3 साल पहले अपने पति से तलाक हो गया था और वो पति से अलग होकर अकेले रह रही थी। इसी दौरान खुशबू की पहचान बंटू खान नाम के युवक से हुई। बंटू ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ लिव इन में रहने लगा। बंटू ने शादी का वादा कर कई बार खुशबू के साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब भी खुशबू शादी की बात कहती तो उसे किसी न किसी बहाने से टाल देता।

यह भी पढ़ें- भाजपा को लग सकता है एक और बड़ा झटका ! कमलनाथ के साथ भाजपा नेत्री की फोटो वायरल

शादी की जिद की तो मार डाला
बताया जा रहा है कि खुशबू ने जब बीते दिनों बंटू पर शादी के लिए दबाव बनाया तो बंटू इस कदर भड़का कि बेरहमी से खुशबू की पिटाई कर दी। घायल हालत में खुशबू को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 5 दिन तक चले इलाज के बाद खुशबू की मौत हो गई है। खूशबू की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी बंटू खान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। वारदात के बाद से आरोपी बंटू खान फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

देखें वीडियो- अजगर-बकरे की लड़ाई, जिंदगी की जंग हारा बकरा