जबलपुर

महिलाओं का ऐसा हुआ सम्मान की भर आईं आंखे

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया में विविध आयोजन हो रहे हैं

2 min read
Mar 08, 2018
International Women's Day latest news in india

जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया में विविध आयोजन हो रहे हैं। जगह जगह महिलाओं के लिए विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। कहीं कलाओं का सम्मान हो रहा है तो कहीं, उनकी योग्यता और कार्यों की सराहना हो रही है। वहीं जबलपुर में भी राजनीतिक से लेकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा महिलाओं से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आर्ना फाउंडेशन द्वारा उन महिलाओं का सम्मान किया गया, जिन्हें लोग पास बुलाना तक मुनासिब नहीं समझते हैं। वे रोज उनसे अच्छे काम की अपेक्षा तो करते हैं, लेकिन उनसे अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। हम बात कर रहे हैं महिला सफाई कर्मचारियों की। जो सम्मान की हकदार हैं। आर्ना फाउंडेशन की दीपमाला केशरवानी व अन्य साथियों ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया और उन्हें सदैव आदर देने का संकल्प किया। इस अवसर पर सुमन सराफ, कामिनी व्यास अनीता साहू रत्ना प्रजापति मीना गुप्ता ममता गौतम आभा जी ,एशा सरिता नायक मोना साहू एवं समस्त सहयोगी उपस्थित थे

महिला हम्मालों का हुआ सम्मान
जबलपुर के ही सुख दुख परिवार द्वारा कृषि उपज मंडी में काम करने वाली महिलाओं और महिला हम्मालों का सम्मान किया गया। उनका तिलक वंदन कर शॉल, साड़ी आदि भेंट की गई। इस दौरान कई महिलाओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा ऐसा सम्मान होगा, वे कभी सोच भी नहीं सकती थीं। आयोजन पवन तिवारी ने बताया कि महिलाओं को सम्मान चाहिए, उन्हें दें, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से अपने को दूर न समझें। हम ऐसे ही समाज की स्थापना में जुटे हैं।

महिलाओं को बताए अच्छे बुरे अनुभव
मां फाउंडेशन द्वारा सुहागी में महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडेशन के अखिलेश पटेल ने बताया कि इस दौरान मौजूद महिलाओं को सेक्सुअल ह्रासमेंट और अच्छे बुरे अनुभवों से सीख लेने की प्रेरणा दी गई। साथ ही उन्हें मजबूती से अपनी बात कहने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिंह विशेष रूप से मौजूद थीं।

Published on:
08 Mar 2018 03:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर