script24 घंटों में जबलपुर में झमाझम बारिश, कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय- देखें वीडियो | Heavy rain in Jabalpur in 24 hours, many weather systems active | Patrika News
जबलपुर

24 घंटों में जबलपुर में झमाझम बारिश, कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय- देखें वीडियो

24 घंटों में जबलपुर में झमाझम बारिश, कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय- देखें वीडियो

जबलपुरJun 29, 2024 / 12:13 pm

Lalit kostha

Heavy rain in Jabalpur

Heavy rain in Jabalpur

जबलपुर. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मजबूती पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में जबलपुर सहित सभाग के जिलों में झमाझम बारिश हुई। एक इंच से अधिक वर्षा से उमस में काफी हद तक कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं। शनिवार को भी जबलपुर सहित सभाग के जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 29 और 30 जून को भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश के चलते शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।
सुबह हुई बारिश

शहर में शुक्रवार सुबह झमाझम बारिश हुई। कुछ जगहों में दोपहर को भी हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके चलते उमस कम हुई। शाम को भी बादल छाए रहे। 24 घण्टे में 29.8 मिमी (1.17 इंच) वर्षा दर्ज की गई। जबलपुर में अब तक इस सीजन में कुल 3.52 इंच वर्षा हो चुकी है। अधिकतम तापमान शुक्रवार को 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य था। रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। शनिवार को भी तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
आ रही नमी

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इस चक्रवात से लेकर बिहार तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है। महाराष्ट्र से केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन सभी मौसम प्रणालियों से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते प्रदेश में अच्छी वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। विशेषकर जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
सड़कों पर पानी भरा

बारिश के चलते सुपर मार्केट रोड, रानीताल चौक, सिविक सेंटर, इंदिरा मार्केट, कांचघर रोड, गढ़ा बाजार में पानी भर गया। जिसकी वजह से वाहन चालक परेशान होते रहे। इसी तरह कई अन्य क्षेत्र की सड़क भी जलमग्न रही।

Hindi News/ Jabalpur / 24 घंटों में जबलपुर में झमाझम बारिश, कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय- देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो