4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फाल्गुन माह 2023 : इस महीने होगी महादेव और माता पार्वती की शादी, आयंगे ये तीज त्यौहार – देखें लिस्ट

फाल्गुन माह 2023 : इस महीने होगी महादेव और माता पार्वती की शादी, आयंगे ये तीज त्यौहार - देखें लिस्ट  

less than 1 minute read
Google source verification
falgun_month

falgun month 2023

जबलपुर. माघ माह पूर्ण होने के बाद सोमवार से फाल्गुन मास शुरू हो जाएगा। शास्त्रों में इस माह को बहुत ही शुभ व आनंद प्रदान करने वाला माना गया है। इस महीने में भगवान शिव के पूजन सहित माता सीता का जन्मोत्सव, माता लक्ष्मी, श्रीकृष्ण और चंद्रदेव का पूजन का शुभफलदायी होता है। छह फरवरी से सात मार्च तक फाल्गुन का महीना रहेगा।

शिवरात्रि और होली भी इसी माह
आनन्द की अनुभूति कराने वाला फाल्गुन कल से, होंगे कई पर्व
फाल्गुन में पड़ेंगे ये विशेष व्रत, जयंती व पर्व
महादेव समेत माता सीता, मां लक्ष्मी की पूजा का विधान

ज्योतिषाचार्य विचित्र महाराज के अनुसार फाल्गुन ऋतु परिवर्तन का उत्सव मनाने का माह है। इस माह में प्रकृति अपने नए रूप में आती है। इस माह महाशिवरात्रि, फुलेहरा दूज, आमलकी एकादशी, विजया एकादशी व होलिकोत्सव मनाया जाएगा।

06 फरवरी, सोमवार- फाल्गुन शुरू

09 फरवरी, गुरुवार- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

12 फरवरी, रविवार- यशोदा जयंती

13 फरवरी, सोमवार-शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति

14 फरवरी, मंगलवार-जानकी जयंती

17 फरवरी, शुक्रवार- विजया एकादशी

18 फरवरी- शनिवार- महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी

20 फरवरी सोमवार- फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या

21 फरवरी, मंगलवार- फुलेहरा दूज

23 फरवरी, गुरुवार- विनायक चतुर्थी

25 फरवरी, शनिवार- स्कंद षष्ठी

27 फरवरी, सोमवार- होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत

03 मार्च, शुक्रवार- आमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशी

04 मार्च, शनिवार- शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत

07 मार्च, मंगलवार- होलिका दहन, बसंत या फाल्गुन पूर्णिमा, लक्ष्मी जयंती