scriptdengue malaria Disease : जबलपुर के सरकारी आंकड़े….सात माह में मलेरिया के मात्र चार मरीज! | dengue malaria Disease: government figures only for malaria patients in 7 months! | Patrika News
जबलपुर

dengue malaria Disease : जबलपुर के सरकारी आंकड़े….सात माह में मलेरिया के मात्र चार मरीज!

dengue malaria Disease : जबलपुर के सरकारी आंकड़े….सात माह में मलेरिया के मात्र चार मरीज!, स्वास्थ्य विभाग की बाजीगरी : ये पब्लिक है, सब जानती है…

जबलपुरAug 06, 2024 / 01:11 pm

Lalit kostha

Dengue Fever

Dengue Fever Spreads Across India Amid Monsoon Season: Doctors Warn of Precautionary Measures

dengue malaria Disease : आंगन से लेकर घर के अंदर तक मच्छरों ने शहरवासियों को हलाकान कर रखा है। मच्छरदानी और अगरबत्ती के बिना घरों में बैठना मुश्किल हो रहा है। अब यदि कहें कि आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है।

dengue malaria Disease : स्वास्थ्य विभाग की बाजीगरी : ये पब्लिक है, सब जानती है…

dengue malaria Disease: government figures only for malaria patients in 7 months!
मच्छरों से शहर हलाकान, डेंगू के 46 और चिकुनगुनिया पीड़ित 42

दरअसल मच्छर भिनभिना रहे हैं लेकिन इनके काटने से किसी का मलेरिया नहीं हो रहा। यह हम नहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बता रहे हैं। 28 लाख की आबादी वाले जिले में इस साल जनवरी के महीने से लेकर अब तक मलेरिया पॉजीटिव के महज 4 मरीज मिले हैं। वहीं 7 महीनों में मिले डेंगू और चिकुनगुनिया पीड़ित मरीजों की संया भी मात्र 50 है।
dengue malaria Disease : बड़ी संया में लोग करा रहे डेंगू का इलाज

रांझी, जीसीएफ इस्टेट, वीकल इस्टेट समेत नगर के कई इलाकों में बड़ी संया में लोग बीमार हैं, जिनमें लक्षण डेंगू जैसे हैं, ये मरीज नगर के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। जानकारों के अनुसार मच्छरों का प्रजनन स्थिर पानी में होता है। हमेशा बंद कंटेनर में पानी रखें। कूलर, बाल्टियां, गमले और अन्य घरेलू कंटेनरों में पानी को नियमित रूप से बदलना चाहिए।
malaria
dengue malaria Disease : 2018 से लगातार घट रहे मरीज

इसे स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बाजीगरी ही कहेंगे कि वर्ष 2018 से लेकर अब तक 7 साल के दौरान जिले में मलेरिया से पीड़ित होने वाले मरीजों की संया में लगातार कमी आई है। दो साल में ये आंकड़ा 10 से भी नीचे पहुंच गया है। जबकि हर साल बरसात के दिनों में और गर्मी के सीजन में मच्छर जनित रोगों के लक्षणों से पीड़ित मरीजों की संया तेजी से बढ़ जाती है। कमोवेश हर घर में लोग बीमार पड़ते हैं।

Hindi News / Jabalpur / dengue malaria Disease : जबलपुर के सरकारी आंकड़े….सात माह में मलेरिया के मात्र चार मरीज!

ट्रेंडिंग वीडियो