मशीनरी लगाई जाएगी
केबल स्टे ब्रिज का निर्माण रेलवे स्टेशन के ठीक ऊपर पहुंचने पर कई बड़ी क्रेन समेत अन्य मशीनरी को स्थापित किया जाएगा। फ्लाईओवर प्रोजेक्ट से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार इस कार्य के लिए संभवत: फरवरी-मार्च में मदनमहल स्टेशन पर शट डाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
एक्स्ट्रा डोज केबल के सहारे निर्माण
हैवी स्टील स्ट्रक्चर व कांक्रीट से बन रहे पुल में पूरा लोड एक्स्ट्रा डोज केबल पर होगा। इस पुल निर्माण के लिए ऊंची हाइड्रोलिक क्रेन उपयोग की जा रही हैं। जिनके सहारो निर्माण सामग्री ऊपर तक पहुंचाई जा रही है। इतना ही नहीं मशीनों को ऑपरेट करने के लिए दोनों ओर निर्माणाधीन ब्रिज में अस्थायी केबिन भी बनाए गए हैं।
पुल में ये खास
टॉवर के सहारे पुल को केबल के जरिए तैयार किया जा रहा है। इसमें लोअर बीम और स्टील स्ट्रक्चर का इस्तेमाल होता है। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार ये पुल तेज हवा और भूकंप के प्रभावों को झेल सकता है। यह दोनों टावरों के बीच झूल सकता है। इस तकनीक में केबल के सहारे पुल के लोड को बैलेंस किया जाता है।
यह है स्थिति
383 मीटर ब्रिज की कुल लंबाई
100 करोड़ के लगभग लागत
28 एक्सट्रा डोज केबल लगेंगी
16 एक्स्ट्रा डोज केबल अब तक
रेलवे ट्रेक में हर रोज शटडाउन
केबल स्टे ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग दो सौ मीटर पूरा हो गया है। बाकी बचे हुए हिस्से का निर्माण जून तक पूरा करना है।
– रामानुज विश्वकर्मा, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग