29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटा IPL 2022 में ढा रहा कहर, मां इस बात से अनजान, भारतीय क्रिकेटर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

IPL 2022 में इस बार एक खिलाड़ी ऐसा है जिसके घरवालों को नहीं पता कि वो आईपीएल में खेल रहा है। इस क्रिकेटर ने अब तक अपनी टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जानिए इस युवा खिलाड़ी ने क्या खुलासा किया।

2 min read
Google source verification
ipl 2022 punjab kings jitesh sharma story mother unknown his knock

जितेश की भावुक कहानी

IPL 2022 अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। हमेशा इस लीग से कुछ युवा खिलाड़ी धमाकेदार प्रदर्शन कर फैंस की नजरों में आ जाते हैं। टीम इंडिया में अभी कुछ ऐसे प्लेयर हैं जिन्हें IPL से ही पहचान मिली। इस बार IPL में भारत को एक ऐसा खिलाड़ी मिला है जो बड़े रेस के घोड़े की तरह है। पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। अगर उनके जीवन की कहानी आप सुनेंगे तो जरूर भावुक हो जाएंगे।


जितेश शर्मा पहली बार IPL में खेल रहे हैं

आपको बता दें 28 साल के जितेश शर्मा पहली बार IPL में अपना जौहर दिखा रहे हैं। एक फिनिशर की भूमिका वो बहुत ही अच्छे अंदाज से निभा रहे हैं। पंजाब ने इस साल मेगा ऑक्शन में जितेश को 20 लाख में खरीदा था। अब उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया है आगे से उनकी नीलामी और भी ज्यादा होगा। जितेश शर्मा ने क्रिकइंफो को दिए गए इंटरव्यू मे एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल जितेश की मां को पता नहीं है कि उनका बेटा IPL खेल रहा है। ये बहुत बड़ी बात जितेश ने इस बार अपने फैंस को बताई।


जितेश ने दिया भावुक बयान

इस इंटरव्यू में जितेश शर्मा ने कहा, "मैंने आर्मी में जाने के लिए क्रिकेट शुरू किया था। जब मैं क्रिकेट खेलता था तो मेरे पिता ने कभी इस बारे में बात नहीं की। मेरी मां को तो पता भी नहीं है कि मैं IPL खेल रहा हूं। महाराष्ट्र में आर्मी में जाने के लिए 4 प्रतिशत मार्क्स का ग्रेस मिलता है। इस वजह से मैंने क्रिकेट खेला। जिनके साथ मैं क्रिकेट खेला करता था अब वो एक आम नौकरी कर रहे हैं। मुझे साल 2021 में हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असली पहचान मिली। मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं और मुझे खुशी हो रही है। मेरा एक ही काम है अपनी टीम को जीत दिलाना। मुझे मैच फिनिश करना बहुत अच्छा लगता है"।

ये भी पढ़ें- भारतीय WWE स्टार Veer Mahaan मार खाने के बाद बौखलाए, कहा- 'शेर क्या करेगा किसी को नहीं पता'

दरअसल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जितेश शर्मा ने 18 छक्के लगाए थे और इसके बाद ही पंजाब किंग्स ने उनके ऊपर दांव लगाया। जितेश अभी तक IPL 2022 में 11 मैच खेल चुके हैं। 158 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 215 रन बनाए है। पंजाब की टीम अभी भी 7वें नंबर पर अंकतालिका में मौजूद हैं। अभी भी प्लेऑप में पंजाब के जाने की उम्मीदें बरकरार है।

ये भी पढ़ें- भारतीय सुपरस्टार Veer Mahaan को WWE रिंग में पीट-पीटकर किया गया 'अधमरा', मेन इवेंट में बवाल

Story Loader