scriptअभी अभी : फार्म हाउस की निर्माणाधीन छत गिरी, मलबे में दबे 6 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु | under construction Mhow farm house roof collapse 6 workers buried under rubble rescue start | Patrika News
इंदौर

अभी अभी : फार्म हाउस की निर्माणाधीन छत गिरी, मलबे में दबे 6 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु

Mhow Farm House Roof Collapse : स्थानीय लोगों का मानना है कि हादसे के शिकार मलबे में दबे मजदूरों का बच पाना काफी मुश्किल है। वहीं पुलिस के सूत्रों का भी यही मानना है कि अबतक मलबे में दबे सभी मजदूरों की मौत हो चुकी है। क्योंकि छत अब तक उनपर ही पड़ी है।

इंदौरAug 23, 2024 / 02:05 pm

Faiz

Mhow Farm House Roof Collapse
Mhow Farm House Roof Collapse : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाली महू तहसील समीप ग्राम चोरल में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत भरभराकर गिरने से करीब 6 मजदूरों के मलबे में दबने की खबर सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रशासनिक अमले की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु करा दिया है। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने के प्रयास चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे दबे सभी मजदूर इसी फार्म हाउस में काम करते हैं। इसी के चलते वे सभी रात से यहां सोए हुए थे।
स्थानीय लोगों की माने तो मलबे में दबे मजदूरों की संख्‍या ज्यादा भी हो सकती है। यह भी जानकारी मिली है कि चोरल में इस फार्म हाउस में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर जिम्‍मेदार अधिकारियों पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें- भारत में सबसे आधुनिक होगा ये 6 लेन रोड, खूबियां जानकर दातों तले उंगली दबा लेंगे

दो-तीन दिन पहले ही डाली गई थी छत

फिलहाल, इमारत का मलबा हटाकर नीचे दबे मजदूरों का रेस्क्यू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि हादसे का शिकार होकर मलबे के नीचे दबने वाले मजदूरों का बच पाना काफी मुश्किल है। वहीं पुलिस के सूत्रों की मानें तो मलबे में दबे सभी मजदूरों की मौत हो चुकी है। क्योंकि छत अब भी उनपर पड़ी है। हालांकि, पुलिस की ओर से अबतक किसी बात की पुष्टि नहीं की गई है। बताया जाता है कि किसी ठेकेदार के जरिये ये मजदूर मध्‍य प्रदेश के बाहर से यहां लाए गए थे, जिन्होंने फॉर्म हाउस पर लोहे के एंगल पर छत डाली थी। छत दो- तीन दिन पहले भरी थी।
Mhow Farm House Roof Collapse

बड़ी संख्या में लोग मौके पर

मामले की जांच में जुटी सिमरोल पुलिस के जवान प्रशानिक अमले के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। मौके पर बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। इधर, घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके चलते सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे।
यह भी पढ़ें- Government Job : महाकाल दरबार की सुरक्षा के लिए होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, जारी हुए आदेश

6 से 7 मजदूरों के दबे होने की संभावना

Mhow Farm House Roof Collapse
ग्रामीण एसपी रूपेश द्विवेदी का कहना है कि मलबे में करीब 6 से 7 मजदूरों के दबे होने की संभावना है। छत का मलबा हटाने के लिए 3 से 4 क्रेन की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, भी सिर्फ 1 क्रेन ही मौके पर पहुंच सकी है। घटना स्थल पर एक हाइड्रा, 2 जेसीबी और एक पोकलेन पहुंची है। एसडीएम चरणजीत सिंह हुड्डा समेत जिले के लगभग सभी प्रशासनि अदिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Hindi News/ Indore / अभी अभी : फार्म हाउस की निर्माणाधीन छत गिरी, मलबे में दबे 6 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु

ट्रेंडिंग वीडियो