scriptफल खट्टे निकले तो खैर नहीं…पालक—पनीर और मसूर की मनाही, राष्ट्रपति के भोजन के लिए खास निर्देश | President Draupadi Murmu lunch menu President Draupadi Murmu Dinner President Draupadi Murmu Indore visit | Patrika News
इंदौर

फल खट्टे निकले तो खैर नहीं…पालक—पनीर और मसूर की मनाही, राष्ट्रपति के भोजन के लिए खास निर्देश

President Draupadi Murmu lunch menu President Draupadi Murmu Dinner President Draupadi Murmu Indore visit एमपी के दो दिन के विजिट में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के भोजन के लिए खास निर्देश

इंदौरSep 18, 2024 / 05:00 pm

deepak deewan

President Draupadi Murmu lunch menu President Draupadi Murmu Dinner President Draupadi Murmu Indore visit

President Draupadi Murmu lunch menu President Draupadi Murmu Dinner President Draupadi Murmu Indore visit

President Draupadi Murmu lunch menu President Draupadi Murmu Dinner President Draupadi Murmu Indore visit राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 18 सितंबर को एमपी आ रहीं हैं। वे शाम को इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेंगी। इसी के साथ राष्ट्रपति का दो दिन का दौरा शुरु हो जाएगा। वे बुधवार को मृगनयनी एम्पोरियम जाएंगी और हस्तशिल्प कलाकारों से मुलाकात करेंगी। यहां राष्ट्रपति डॉ. द्रौपदी मुर्मू को उपहार में महेश्वरी साड़ी दी जाएगी। इसके बाद वे रेसीडेंसी कोठी में राष्ट्रपति गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगी और यहीं रात्रि विश्राम भी करेंगी। 19 सितंबर को सुबह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू हेलिकाॅप्टर से महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जाएंगी। यहां कार्यक्रमों के पश्चात वे शाम को झारखंड के लिए प्रस्थान करेंगी। एमपी के दो दिन के विजिट में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के भोजन के लिए खास निर्देश आए हैं।
इंदौर एयरपोर्ट से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कालानी नगर, महेश गार्ड लाइन, मरीमाता चौराहा, नगर निगम चौराहा होते हुए शाम 5.15 बजे एमजी रोड स्थित मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचेंगी। मृगनयनी में अवलोकन के साथ ही वे हस्तशिल्प कलाकारों से मुलाकात भी करेंगी।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू यहां से जेल रोड चौराहा, शास्त्री ओवरब्रिज, गांधी चौक, हाई कोर्ट से सीधे एमजी रोड होते हुए पलासिया चौराहा, मेडिकल होस्टल तिराहे से रेसीडेंसी जाएंगी। यहां वे गणमान्य नागरिकों से मुलाकात और डिनर के बाद रात्रि विश्राम करेंगी।
19 सितंबर यानि गुरुवार को सुबह 9.30 बजे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू महाकाल दर्शन के लिए हेलिकाॅप्टर से उज्जैन जाएंगी। महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना व आरती के बाद वे दोबारा दोपहर में इंदौर लौटकर रेसीडेंसी कोठी पहुंचेंगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू डीएवीवी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 4.45 बजे वे एयरपोर्ट से झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगी।
दो दिनी दौरे में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के भोजन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से कई हिदायतें भी दी गई हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के लिए मसूर की दाल और पालक पनीर सहित कई खाद्य सामग्रियों की साफतौर पर मनाही की गई है। किस तेल से भोजन पकेगा, यह भी बताया गया है।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इंदौर में बुधवार को रात का भोजन, गुरुवार को ब्रेकफास्ट और दोपहर का भोजन करेंगी। उन्हें बिना लहसुन प्याज का भोजन परोसा जाएगा। भोजन में केवल गाय के दूध का ही इस्तेमाल किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के लिए लाए गए फल खट्टे नहीं निकलें, इसका ध्यान रखने को कहा गया है।
इधर प्रेेेसिडेंट विजिट को देखते हुए एयरपोर्ट, सभी कार्यक्रम स्थलों यानि मृगनयनी एंपोरियम एमजी रोड, रेसीडेंसी कोठी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, खंडवा रोड पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने बताया कि आवागमन मार्ग के 3 किमी के दायरे में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून व अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। हालांकि इस दौरान कमर्शियल फ्लाइट संचालित होती रहेंगी।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दौरे के दौरान सुरक्षा के लिए 2500 से ज्यादा का फोर्स तैनात किया गया है। इनमें एसएएफ की 6 कंपनी में 100 से ज्यादा बल, जिला बल, महिला बल, यातायात बल के साथ ही बाहर से 1100 पुलिस अधिकारी व जवानों की फोर्स आ चुकी है। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से 300 पुलिस फोर्स बुलाई है।

Hindi News/ Indore / फल खट्टे निकले तो खैर नहीं…पालक—पनीर और मसूर की मनाही, राष्ट्रपति के भोजन के लिए खास निर्देश

ट्रेंडिंग वीडियो