पूर्वी रिंग रोड पर अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम ने 150 मकानों की नपती की। यहां की 7.87 एकड़ जमीन पर बने मकानों में से 97 पर स्टे लगा हुआ है। एसडीएम घनश्याम धनगर ने तहसीलदार, आरआई और पटवारी से नपती कर निशान लगवाए। जिन मकानों को तोड़ा जाएगा उन पर क्रॉस का निशान लगाया गया जबकि जिनपर स्टे हैं उन मकानों पर 'एस' लिखा।