scriptराम के साथ आए ये बच्चे, सीता और श्रीराम के इन खूबसूरत और यूनिक नामों से पाएंगे दुलार | babies born during consecration of ram lala in ayodhya in indore parents named siya ram unique modern name list | Patrika News
इंदौर

राम के साथ आए ये बच्चे, सीता और श्रीराम के इन खूबसूरत और यूनिक नामों से पाएंगे दुलार

गूंजी किलकारियां, भगवा रंगों के गुब्बारों और पताकाओं से सजाए गए अस्पताल…सिया-राम के इन मॉडर्न और यूनिक नामों से पुकारे जाएंगे…

इंदौरJan 23, 2024 / 08:55 am

Sanjana Kumar

new_born_babies_birth_on_ramlala_pran_pratishtha_day_twenty_second_january_in_indore.jpg

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उत्सव में जहां देशभर में जय सिया राम का घोष हो रहा था, वहीं शहर के सरकारी व निजी अस्पतालों में किलकारियां गूंजी। इस दौरान लगभग सभी अस्पताल भगवामय नजर आए।

पीसी सेठी अस्पताल के लेबर रूम और गर्भवतियों को भर्ती करने वाले कमरों को भगवा गुब्बारे से सजाया गया। स्टाफ ने यहां जन्म लेने वाले कुछ बच्चों को भगवा कलर का ब्लैंकेट व दुपट्टा दिया। एक बच्चे को पूरा रामलला की तरह आकर्षक सजाया गया। स्टाफ ने नन्हें राम के साथ फोटो भी ली।

18 बच्चों ने लिया जन्म

पीसीसेठी अस्पताल प्रभारी डॉ. वीरेंद्र राजगीर ने बताया, अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का समय 12:25 से 12:35 के मध्य था। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त में 2 बच्चों ने जन्म लिया, वहीं देर रात 12 बजे से दोपहर 1:53 बजे तक 18 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें 9 लड़के और 9 लड़कियां हैं। 2 बच्चों की डिलीवरी ऑपरेशन से हुई है।

 

मेरे घर में ‘राम’ आए हैं, पूरा परिवार खुश

फूटी कोठी निवासी पवन यादव ने बताया, रामोत्सव के दिन मेरे बेटे का जन्म हुआ है। परिवार के लिए इससे बड़ी खुशी कोई हो ही नहीं सकती। इसके आने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अस्पताल में इसका नामकरण कर राम रखा है।

 

एमटीएच में 50 बच्चों ने लिया जन्म

एमटीएच प्रभारी डॉ. सुमित्रा यादव ने बताया, रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक 32 बच्चों ने जन्म लिया है। इनमें से 17 लड़के और 15 लड़कियां हैं, जिसमें 1 जुड़वा हैं। ऑपरेशन से 18 बच्चे पैदा हुए हैं, जिनमें 9 लड़के व 9 लड़कियां हैं। जुड़वा बच्चों में भी एक लड़का और एक लड़की है। कई बच्चों के परिवारों ने अपने बेटे का नाम राम रखा है। तो लड़कियों काे सिया कहकर पुकार रहे हैं।

lord_rama_unique_and_modern_name.jpg
आप भी भगवान राम के नाम पर रखें ये मॉडर्न नाम

आयांश- भगवान का तोहफा
अश्विक- धन्य और विजयी
अवयुक्त- क्लीयर माइंड
आरव- शांत
अयान-भगवान का तोहफा
अथर्व- भगवान गणेश
अव्यान- भगवान गणेश के नाम में से एक
रिहान- भगवान विष्णु
ईवान- भगवान आयांश- भगवान का तोहफा
अश्विक- धन्य और विजयी
अवयुक्त- क्लीयर माइंड
शरविल- भगवान कृष्ण

कृषव- भगवान कृष्ण और शिव
दर्श- भगवान कृष्ण
मानविक- बुद्धिमान और दयालु दिल
श्रीयांश- लक्ष्मी का अंश
श्रीयान- नारायण और श्रीमन को मिला कर बना नाम
विवान- सुबह के सूरज की किरण
अध्रिथ- भगवान विष्णू
अविराज- सूरज की तरह चमकने वाला
युवान- भगवान शिव- हेल्दी
विराज- सूरज या राजा
जैत्र- जीत और विजय का प्रतीक
शूर- साहसी और बहादुर
ये राम के हिंदी नाम

रघुनंदन, रमण, रामरज, रामकिशोरे, रामजी, रमित, रमेश, रामदेव, रामदास, रामचरण, रामचंद्रा, रामाया, रामानंद, रमोजी जैसे नाम से भी पुकारा जाता है।

unique_name_of_mata_sita.jpg

देवी सीता के ये मॉडर्न नाम

भूमि- ये नाम कभी पुराना नहीं होता। देवी सीता का जन्म और अंत भूमि में हुआ था। यही वजह है कि उन्हें भूमि के नाम से भी जाना जाता है।

जानकी- जनक की पुत्री होने के कारण देवी सीता को जानकी नाम से बुलाया जाता था।

जानकी प्रिय- इस नाम का मतलब है मां सीता का रूप और राजा जनक की प्रिय।

सिया- इस नाम का मतलब है देवी सीता। शॉर्ट और सिंपल नाम देना चाहते हैं तो ये बेस्ट है।

मृणमयी- मिट्टी से बनने वाले को मृणमयी कहते हैं। माता सीता को भी इस नाम से जाना जाता है।

लक्षाकी- इस नाम से भी देवी सीता को जाना जाता है। वहीं ये नाम यूनीक और मॉर्डन भी है।

क्षितिजा- ये नाम बेहद अलग है और प्यारा भी। देवी सीता के नाम पर बेटी को नाम देना है ते यो बेहतरीन है।

सीताशी- नन्हीं परी का नाम अगर ‘स’ अक्षर से निकले तो आप सीताशी रख सकते हैं। इसका अर्थ भी देवी सीता है।

वैदेही- देवी सीता के पीता को विदेद का राजा कहा जाता था इसलिए देवी सीता का एक नाम वैदेही है।

मैथिली- भारत के कुछ राज्यों में इस नाम को खूब पसंद किया जाता है। मिथिला नरेश की बेटी होने की वजचह से देवी सीता को इस नाम से भी जाना जाता था।

ये भी हैं माता सीता का नाम

सीता, मिथिली, मिथिलेश, जनकनंदिनी, जानकी, पार्थवी, पर्थिवी, सिवसाथी, वाच्या, सीतेश, रमीथा, सीयांशी, मिथिलेश जैसे नाम भी चुन सकते हैं। ये नाम भी माता सीता के नाम से जुड़े हैं।

Hindi News / Indore / राम के साथ आए ये बच्चे, सीता और श्रीराम के इन खूबसूरत और यूनिक नामों से पाएंगे दुलार

ट्रेंडिंग वीडियो