2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली पर सूर्यग्रहण, भाईदूज अन्नकूट का दिन भी बदला

इस बार दिवाली पर सूर्यग्रहण का साया है. इसके कारण पर्व के दिन बदल गए हैं. शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान सिद्धि विनायक को इस बार अन्नकूट पर बुधवार को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
diwali_ganeshji_khajrana.png

दिवाली पर सूर्यग्रहण का साया

इंदौर. इस बार दिवाली पर सूर्यग्रहण का साया है. इसके कारण पर्व के दिन बदल गए हैं. शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान सिद्धि विनायक को इस बार अन्नकूट पर बुधवार को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। खजराना गणेश के दरबार में हर वर्ष दीपावली के अगले दिन अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है लेकिन इस बार सूर्यग्रहण के कारण इसका दिन बदल गया है. इस बार यह महोत्सव भाई दूज के दिन मनाया जा रहा है।

यहां अन्नकूट के लिए विशेष रूप से चांदी की थालियां तैयार करवाई जा रही है। करीब 35 तोले यानी 350 ग्राम की एक थाली होगी। कुल 20 लाख की चांदी का उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए कुल 56 थालियों का निर्माण कराया जा रहा है.

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि खजराना गणेश मंदिर में भक्त अपने प्रिय भगवान को चांदी के जेवर भी अर्पित करते हैं. श्रद्धालु मंदिर में गणेशजी को मुकुट चढ़ाते हैं और अन्य प्रकार के जेवर भी अर्पित करते हैं. श्रद्धालुओं के द्वारा चढ़ाए गए चांदी के इन जेवरों, छोटे मुकुट आदि को गलवाया जा रहा है. चांदी के जेवरों को गलवाकर ठोस चांदी बनाने का काम सराफा में किया जा रहा है। इस चांदी से थाली बनवाई जा रहीं है।

चांदी की थाली बनाने का काम आगामी दो दिन में पूरा - चांदी की थाली बनाने का काम आगामी दो दिन में पूरा हो जाएगा। उक्त कार्य के लिए कलेक्टर मनीष सिंह व निगमायुक्त प्रतिभा पाल के निर्देशन में किया जा रहा है. थालियों में लगनेवाली पूरी चांदी खजराना गणेश प्रबंधन समिति द्वारा उपलब्ध करवाई है।

Story Loader