script‘Nitish Kumar ने तीर धनुष चलाने की जगह फेंक दिया?’, देखें वीडियो | 'Nitish Kumar threw the arrow instead of using the bow?', watch video | Patrika News
राष्ट्रीय

‘Nitish Kumar ने तीर धनुष चलाने की जगह फेंक दिया?’, देखें वीडियो

Bihar News: गांधी मैदान में रावण दहन के दौरान अप्रत्याशित घटना हो गई। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे ही तीर चलाने के लिए धनुष उठाया तो उनका तीर और धनुष दोनों हाथ से छूटकर नीचे गिर गया।

पटनाOct 13, 2024 / 04:59 pm

Ashib Khan

nitish kumar

nitish kumar

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शनिवार को दशहरे के मौके पर गांधी मैदान में रावन दहन और रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने तीर चलाकर सांकेतिक रूप से रावण दहन किया। हालांकि इस दौरान एक अप्रत्याशित घटना हो गई। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे ही तीर चलाने के लिए धनुष उठाया तो उनका तीर और धनुष दोनों हाथ से छूटकर नीचे गिर गया। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया। 

80 फीट का बनाया गया था रावण

गांधी मैदान में बिहार का सबसे ऊंचा 80 फीट का रावण बनाया गया था। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम नेता हाथ में तीर धनुष लिए हुए ते और एक साथ चलाने के लिए तैयार थे। लेकिन जैसे ही सीएम नीतीश कुमार तीर चलाने लगे उसी समय उनके हाथ से तीर और धनुष नीचे गिर गया। एक नजर में ऐसा लगा मानो कि सीएम ने तीर धनुष चलाने के बदले फेंक दिया हो। गौरतलब है कि यह 80 फीट का रावण का पुतला बनाया गया था जो कि खास तौर पर मैथिली लुक में नजर आया। रावण के इस अनोखे रूप ने दर्शकों को आकर्षित और इसके साथ ही मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर को भी उजागर किया।

Hindi News / National News / ‘Nitish Kumar ने तीर धनुष चलाने की जगह फेंक दिया?’, देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो