scriptएक्स-रे करवाने हाथी पहुंचा अस्पताल, उसकी समझदारी देख लोग हो रहे हैरान | Video Of An Elephant Getting An X-Ray In The Most Patient Way Leaves Internet Surprised | Patrika News
हॉट ऑन वेब

एक्स-रे करवाने हाथी पहुंचा अस्पताल, उसकी समझदारी देख लोग हो रहे हैरान

सोशल मीडिया पर आए दिन क्यूट जानवरों की वीडियो वायरल होती रहती हैं। वह अपनी हरकतों से लोगों का मन मोहते नजर आते हैं। ऐसी ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसमें एक हाथी अस्पताल में अपना एक्स-रे करवाने पहुंच जाता है। फिर आगे जो होता है उसे देख लोग हैरान हो रहे हैं।

Dec 11, 2022 / 02:10 pm

Archana Keshri

Video Of An Elephant Getting An X-Ray In The Most Patient Way Leaves Internet Surprised

Video Of An Elephant Getting An X-Ray In The Most Patient Way Leaves Internet Surprised

इंसानों की तरह ही जानवरों की भी तबियत खराब होती है। उन्हें भी स्वास्थ्य संबंधी तमाम तरह की परेशानियों से गुजरना ही पड़ता है। ऐसे में इलाज की जरूरत तो उन्हें भी होती है, जिस वजह से उन्हें डॉक्टरों के सामने पेश होना पड़ता है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक हाथी को अपना इलाज करवाने के लिए एक्स-रे करवाने पहुंचना पड़ा। उसने अस्पताल पहुंचकर जो हरकत की वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
 


इस वीडियो को कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि डॉक्टर हाथी को एक्स-रे रूम में ले आते हैं। इसके बाद जैसे-जैसे डॉक्टर उसे कहता है, वह सारी बाते मान कर वैसा ही करता है। शायद ही आपने कभी इतना शांत और समझदार हाथी देखा होगा, जो इतने शांति से हॉस्पिटल आ गया और आने के बाद भी इतना शांत है।
https://twitter.com/ikaveri/status/1600485124814307329?ref_src=twsrc%5Etfw
 


वीडियो में हाथी को डॉक्टर जमीन पर लेटने के लिए कहते हैं, ताकि वह उसका एक्स-रे अच्छे से कर पाए। फिर हाथी भी आराम से जमीन पर बिना आवाज किए लेट जाता है और शांति से एक्स-रे करवाने लगता है। उसका एक्स-रे करना आसान नहीं था, लेकिन हाथी ने डॉक्टरों के साथ इतनी शराफत दिखाई, जिस वजह से डॉक्टर अपना काम आराम से कर पाए। जंगली जानवर होते हुए भी उसने डॉक्टरों के साथ अच्छा कोऑपेरशन रखा। उसने डॉक्टरों को जरा भी परेशान नहीं किया।
 


खबरों के मुताबिक इस हाथी को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या से गुजरना पड़ रहा था। इसलिए चेकअप और इलाज के लिए उसे अस्पताल जाना पड़ा। हाथी बड़ी ही शांति से एक्स-रे प्रक्रिया से गुजरता है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी दंग रह गए हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख यूजर्स हाथी को समझदार और बड़ा ही शांत बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें

खाना मांगने के लिए इस शख्स के घर के बाहर चली आती हैं हजारों मछलियां, दूसरों के हाथ से नहीं खाती खाना

Hindi News/ Hot On Web / एक्स-रे करवाने हाथी पहुंचा अस्पताल, उसकी समझदारी देख लोग हो रहे हैरान

ट्रेंडिंग वीडियो