scriptAnk Jyotish 17 September 2022: आज इन तारीखों में जन्मे लोगों को टालना होगा अपना जरूरी काम! | numerology prediction for september 17 2022 ank jyotish rashifal | Patrika News
राशिफल

Ank Jyotish 17 September 2022: आज इन तारीखों में जन्मे लोगों को टालना होगा अपना जरूरी काम!

अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर उसके स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन आदि से जुड़ी बातों के बारे में बताया जा सकता है। तो आइए जानते हैं सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा…

Sep 16, 2022 / 03:33 pm

Tanya Paliwal

ank jyotish rashifal 17 september 2022, numerology prediction for today, numerology prediction 17 september 2022, today numerology horoscope, आज का अंक ज्योतिष राशिफल, अंक ज्योतिष 17 सितंबर 2022, दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल,

Ank Jyotish 17 September 2022: आज इन तारीखों में जन्मे लोगों को टालना होगा अपना जरूरी काम!

Numerology Prediction for 17 September 2022: अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति की बर्थ डेट यानी जन्म तारीख का योग मूलांक कहलाता है। वहीं अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर उसके स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन आदि से जुड़ी बातों के बारे में बताया जा सकता है। तो आइए जानते हैं सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा…

मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
कोई भी फैसला भावुकता में आकर नहीं लें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यापार में अचानक कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। कठिन कार्य साथियों के सहयोग से पूरे होंगे।

मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
आज का दिन मिलेजुले लाभ से भरपूर होगा। विरोधियों से सावधान रहें। कोई भी निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य ले लें। सेहत पर असर पड़ सकता है।

मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। आज के दिन आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 14 और 24)
आज का दिन आपके लिए मिले-जुले लाभ लेकर आएगा। नई योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अनुकूल है। बनते हुए काम में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
आज भाग्य का साथ मिलेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन नजर आएंगे। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
आज जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी।

मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
व्यापार में अचानक लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

यह भी पढ़ें – राशिफल 17 सितंबर 2022: शनिवार को इन राशि वालों के चमकेंगे सितारे! धन लाभ और उन्नति के बन रहे हैं योग

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Ank Jyotish 17 September 2022: आज इन तारीखों में जन्मे लोगों को टालना होगा अपना जरूरी काम!

ट्रेंडिंग वीडियो