scriptNew Year Love Life 2024: नए साल में इन राशियों के जीवन में आएगी बहार, घर वालों से लेकर लवर तक लुटाएगा प्यार | New Year Love Life 2024 Varshik love rashifal family life vedic astrology yearly rashifal In new year there will be spring in lives of these zodiac | Patrika News
राशिफल

New Year Love Life 2024: नए साल में इन राशियों के जीवन में आएगी बहार, घर वालों से लेकर लवर तक लुटाएगा प्यार

New Year Love Life 2024 आप नए साल 2024 का वेलकम करने के लिए तैयार हैं, इसी के साथ आने वाले साल में आपका लवलाइफ कैसी होगी, इसकी चिंता भी होगी तो इन सब सवालों का जवाब है साल 2024 लवलाइफ में पढ़ें मेष राशि से मीन राशि तक के लोगों का वार्षिक लव राशिफल..

Dec 28, 2023 / 01:03 pm

Pravin Pandey

varshik_love_life.jpg

वार्षिक लव राशिफल 2024

मेष राशि लव राशिफल 2024
मेष वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार इस साल मेष राशि के लोगों पर बृहस्पति देव की अपार कृपा रहने वाली है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इसी के साथ नए साल 2024 के पहले भाग में आपका पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहने वाला है। अप्रैल तक आप काफी रोमांटिक रहने वाले हैं। विपरीत जेंडर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अविवाहित पुरुष हैं तो आप रिलेशनशिप में बंध सकते हैं। जनवरी से अप्रैल तक का समय विवाह के लिए भी अनुकूल है। वैवाहिक रिश्तों में मजबूती होने से आप काफी संतुष्ट रहेंगे। लेकिन वर्ष मध्य जीवनसाथी की सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। अक्टूबर में आपका जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव होता रहेगा।

वृषभ राशि लवराशिफल 2024
साल 2024 में बृहस्पति देव आप पर मेहरबान रहने वाले हैं, इस साल वृषभ राशि के लोगों को खूब मान-सम्मान मिल सकता है। परिवार से भी आपको सम्मान मिलेगा। हालांकि कभी-कभी शनि का आपके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। लव लाइफ की बात करें तो इस वर्ष दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। वैवाहिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। राहु की दृष्टि आपसी विश्वास को भी नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन आप काफी रोमांटिक रहेंगे जिसके कारण आपका गृहस्थ जीवन सुखद हो सकता है। अतिरिक्त वैवाहिक संबंध की भी संभावना बन रही है। इसलिए संबंधों में पारदर्शिता सुनिश्चित रखें। वर्ष के पहले पूर्वार्ध में प्रेमीजन के साथ बात-बात पर झगड़ा होते रहने से रिश्तों में खटास आ सकती है। लेकिन गुरु के वृष में जाने से रिश्ते संभल जाएंगे।
मिथुन लवराशिफल 2024
मिथुन राशि के लोगों की बौद्धिक क्षमता का स्तर ऊंचा होता है और वह व्यावहारिक और मेहनती होते हैं। मिथुन राशिफल 2024 की भविष्यवाणी के मुताबिक, नया साल आपके लिए बहुत सारी खुशखबरियां लाएगा। इस साल मिथुन राशि वालों को वैवाहिक जीवन काफी शुभ रहने वाला है। आप प्रेम-संबंधों में काफी सत्यनिष्ठ रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। गुरु की सप्तम भाव में दृष्टि विवाह के लिए बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी को काफी समय देंगे। मार्च और अक्टूबर माह में कई बार आपके अपने पार्टनर के साथ गंभीर झगड़े हो सकते हैं। हिंसा और कटु वचनों से आपको बचना चाहिए। गुरु के वृषभ में जाने के बाद आप अपने साथी के साथ घूमने जा सकते हैं। इससे आपके रिश्तों में ताजगी आएगी। शनि जब वक्री होंगे तब ससुराल के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
कर्क राशिफल 2024
कर्क वार्षिक लव राशिफल 2024 के अनुसार इस साल लव लाइफ में जिद करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा, जिससे आपको काफी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। नए साल में आपको काफी परिपक्वता से अपने रिश्तों को संभालना होगा। शनि देव की अष्टम भाव में स्थिति के कारण परेशानियां जन्म ले सकती हैं। फरवरी से अप्रैल के बीच जीवनसाथी से काफी झगड़े हो सकते हैं। इसीलिए इस दौरान धैर्यपूर्वक चलना हितकर होगा। बाद में मई में गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद नए प्रेम-संबंधों के योग बन रहे हैं। हालांकि शनि की दॄष्टि के कारण प्रेम-संबंधों में कई बार गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों का विवाह वर्ष के अन्त में हो सकता है। अक्टूबर के बाद विवाह सुख में वृद्धि होगी।
सिंह राशिफल 2024
नए साल में आप अपने किसी करीबी के व्यवहार से दुखी भी हो सकते हैं। लेकिन इस साल का दूसरा भाग सिंह राशि के लोगों के लिए काफी अनुकूल साबित होने वाला है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी के साथ नई संपत्ति खरीद सकते हैं। इस वर्ष आपको वास्तविक प्रेम की खोज रहेगी। इसकेलिए आप अपने प्रेमी और जीवनसाथी से आशा करते रहेंगे। लेकिन राहु की अष्टम भाव और शनि का सप्तम भाव में होना आपको अपेक्षित सुख से कई बार दूर कर सकता है। दूसरो से अपने पार्टनर की तुलना करने से बचें। यदि आप आपसी समझ और धैर्यवान होकर रिश्तों को समय देंगे तो सफलता मिलेगी। जुलाई के बाद का समय नए प्रेम-संबंधों के लिए शुभ रहेगा। युवा प्रेमीजन के साथ आप घूमने जा सकते हैं। इससे रिश्तों में ताजगी आएगी। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ संबंध अच्छे रखें वर्ना परेशानी में घिर जा सकते हैं।
कन्या लव राशिफल 2024
कन्या राशि के लोगों को साल 2024 में हर तरफ से लाभ मिलने वाला है। इस साल का पहला भाग प्रेम, विवाह और संतान के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। इसी के साथ वैवाहिक जीवन काफी शुभ रहेगा। प्रेम-संबंधों में काफी सत्यनिष्ठ रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। गुरु की सप्तम भाव में दॄष्टि विवाह के लिए बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी को काफी समय देंगे। मार्च और अक्टूबर में कई बार आपके अपने पार्टनर के साथ गंभीर झगड़े हो सकते हैं। हिंसा और कड़वी बातों से आपको बचना चाहिए। गुरु के वृषभ में जाने के बाद आप कहीं घूमने जा सकते हैं। शनि जब वक्री होंगे तब ससुराल के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ेंः Meen Rashi 2024: साल 2024 में कौन सा मोड़ लेगा मीन राशि वालों का करियर, वार्षिक राशिफल मीन 2024 में पढ़ें

तुला लव राशिफल 2024
इस साल शनि के प्रभाव से परिवार में सुख-शांति रहेगी और परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। लव लाइफ और पर्सनल लाइफ के लिए इस साल का दूसरा भाग काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध उतार-चढ़ाव वाले रहेंगे लेकिन स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि वर्ष 2024 की शुरुआत अविवाहित प्रेमियों के लिए बहुत अच्छी रहेगी। आपको आपके पार्टनर की तरफ से महंगे उपहार मिल सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में भी सकारात्मक माहौल रहेगा। लेकिन आप फरवरी-मार्च में ये प्रयास बिल्कुल न करें। शनि के कारण आप अपने साथी की काफी देखभाल करेंगे। जिसके कारण वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। हालांकि शनि और मंगल की युति की दॄष्टि सप्तम भाव को प्रभावित करेगी लेकिन गुरु की स्थिति के कारण कोई विशेष समस्या नहीं होनी चाहिए। जनवरी, मार्च और जुलाई से अक्टूबर तक का समय शुभ रहेगा।
वृश्चिक लवराशिफल 2024
शनि ग्रह की वजह से कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप सभी समस्याओं से निपटने में सक्षम बनेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार में किसी सदस्य का विवाह भी हो सकता है। लव लाइफ के लिए यह साल बहुत अच्छा रहने वाला है, थोड़ी बहुत नोक झोंक रहेगी लेकिन आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। शादीशुदा जातकों के लिए साल 2024 उतार-चढ़ाव वाला रहेगा लेकिन पूरे साल एक दूसरे का साथ देते हुए कार्य करेंगे। हालांकि मन में असंतुष्टि के भाव भी आ सकते हैं। आप अपने प्रेमी से ऐसी अपेक्षा रख सकते हैं जो शायद व्यवहारिक ही न हों। वर्ष की शुरुआत में आपका प्रेमी आपके ऊपर विवाह को लेकर कुछ दबाव दे सकता है।
धनु वार्षिक लवराशिफल 2024
धनु राशिफल 2024 के अनुसार, दाम्पत्य जीवन के लिहाज से नव वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष की शुरुआत में वैवाहिक जीवन कुछ कमजोर हो सकता है। शुरुआती दो महीनों में आपका जीवनसाथी या प्रेमीजन के साथ झगड़ा हो सकता है। विवाद के बजाय संवाद को प्राथमिकता दें। आपकी सम्वादशैली बहुत शानदार रहेगी जिसके कारण आप बिगड़ती हुई स्थिति को संभाल लेंगे। गुरु के पञ्चम भाव में रहने के कारण आपका प्रेमी आपके ऊपर अपने विचार थोप सकता है। जिसके कारण वैचारिक द्वंद्व परेशान करता रहेगा। मई में गुरु के छठे भाव में जाने के साथ ही कई परेशानियों का निवारण हो जाएगा। जून-जुलाई में शुक्र के कारण आप काफी रोमांटिक रहेंगे। अगस्त-सितम्बर का महीना नकारात्मक रहेगा।
मकर वार्षिक लवराशिफल 2024
इस साल परिवार में शांति रहेगी और परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम भी बना रहेगा। राशिफल 2024 के अनुसार, यदि आपकी शादी नहीं हुई है तो यह वर्ष आपके विवाह के लिए अनुकूल है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। ऐसे लोग जो पहले से ही प्रेम संबंध में हैं वर्ष की शुरुआत में विवाह बंधन में बंध सकते हैं। आप प्रेमीजन का काफी ध्यान रखेंगे। जून से सितंबर के बीच आप किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप अकेले हैं तो आपको साथी मिल सकता है। जनवरी से मार्च के बीच क्रोध के कारण आपके रिश्ते प्रभावित होंगे। वैवाहिक जीवन को लेकर यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपसे समय की अपेक्षा करेगा। अक्टूबर और दिसम्बर माह में जिन लोगों का तलाक हो गया वे दोबारा किसी रिश्ते में जुड़ सकते हैं।

कुंभ लवराशिफल 2024
कुंभ राशिफल 2024 के अनुसार, यह साल आपके लिए मिलाजुला रहेगा। साल के पहले भाग में परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं और इस वजह से भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। इस साल कुंभ राशि के लोगों को लव लाइफ में भी सफलता मिलने की उम्मीद है। प्रेमी आप पर प्यार लुटाएगा जो आपको मानसिक रूप से मजबूत करेगा। हालांकि शुरुआती तीन महीने में प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन शुरू करने से बचना चाहिए। कुल मिलाकर वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। फरवरी और जुलाई का महीना जीवनसाथी के लिए शुभ नहीं रहेगा।

मीन लवराशिफल 2024
मीन राशि के लोग प्रायः धार्मिक होते हैं। राशिफल 2024 के अनुसार, इस साल का शुरुआती भाग आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। लेकिन घर में कुछ लोगों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा नहीं रहेगा, जिससे आपके मन को ठेस पहुंच सकती है। लेकिन प्रेम संबंध में सावधान रहना होगा। नवविवाहित लोगों को इस साल कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन आपके दांपत्य जीवन में कुछ खटास आ सकती है।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / New Year Love Life 2024: नए साल में इन राशियों के जीवन में आएगी बहार, घर वालों से लेकर लवर तक लुटाएगा प्यार

ट्रेंडिंग वीडियो