scriptMasik Rashifal Dhanu October: धनु राशि वालों को करियर और लवलाइफ में खुशखबरी, अवसर खटखटाएंगे द्वार | Masik Rashifal Dhanu October Good news for Sagittarius people in career and love life opportunities will knock at their doors monthly horoscope | Patrika News
राशिफल

Masik Rashifal Dhanu October: धनु राशि वालों को करियर और लवलाइफ में खुशखबरी, अवसर खटखटाएंगे द्वार

Masik Rashifal Dhanu October नया महीना अक्टूबर शुरू होने को है, एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर का समय धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह जानने के लिए पढ़ें मासिक राशिफल धनु अक्टूबर 2023…

Sep 27, 2023 / 09:32 pm

Pravin Pandey

dhanu_masik_rashifal.jpg

धनु राशिफल अक्टूबर 2023

धनु मासिक राशिफल अक्टूबर पारिवारिक जीवन
धनु मासिक राशिफल अक्टूबर 2023 पारिवारिक जीवन के अनुसार इस महीने इस राशि के लोगों को अपने परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि किसी की तबीयत खराब हो सकती है। इससे घर के सभी लोग चिंतित रहेंगे। ऐसी समस्या आने पर शांत मन से विचार करें और फिर निर्णय ले। इस कारण से आर्थिक खर्च भी बढ़ सकता है। हालांकि इस समय आपको अपने रिश्तेदारों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। अक्टूबर में आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंतित रह सकते हैं और उनके लिए कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं जो भविष्य में उनके लिए फलदायी सिद्ध होगा।
मासिक धनु राशिफल अक्टूबर व्यापार और नौकरी
मासिक धनु राशिफल अक्टूबर व्यापार और नौकरी के अनुसार इस माह व्यापार में अचानक से नए बदलाव हो सकते हैं जिसके लिए आपको तैयार होना होगा। सही समय पर निर्णय लेना होगा वर्ना अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं जिसका बाद में पछतावा होगा। अपने चारों ओर ध्यान रखें और किसी भी अच्छे अवसर को हाथ से न जाने दें। वहीं सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए अक्टूबर बेहद शानदार रहेगा। उन्हें किसी नए क्षेत्र में काम करने का अवसर भी मिल सकता हैं। निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने लिए आशान्वित रहेंगे और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएंगे जिससे उनके सहकर्मी भी प्रसन्न होंगे।
मासिक राशिफल धनु शिक्षा और करियर
मासिक राशिफल धनु के अनुसार शिक्षा और करियर में धनु राशि वालों को मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी वर्ना निराशा हाथ लग सकती है। इंजीनियरिंग, डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में पढ़ रहे विद्यार्थी इस माह अपना ध्यान पढ़ाई पर लगाएंगे, जिसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को अपने लिए कुछ ऐसे विकल्प चुनने होंगे जिससे उनका लक्ष्य निर्धारित हो सके। यह समय उनके लिए अनुकूल है, लेकिन दृढ़ निश्चयी बनने की जरूरत है।
अक्टूबर राशिफल धनु 2023 प्रेम जीवन
अक्टूबर राशिफल धनु 2023 प्रेम जीवन के अनुसार धनु राशि के लोग किसी क्षेत्र में समस्या का सामना कर रहे हैं तो उसे अपने जीवनसाथी के साथ शेयर करें। इस माह आप दोनों एक-दूसरे के मनोबल को बढ़ाने का काम करेंगे, जिससे आपसी संबंध और मजबूत बनेंगे। किसी भी समस्या को टालने की बजाये उसका सामना करेंगे तो वह हल हो जाएगी। ऐसे लोग जिनका विवाह नही हुआ है उनके विवाह की बात आगे बढ़ सकती है, जिससे मन में जिज्ञासा बनी रहेगी। प्रेम जीवन के लिए यह अक्टूबर अनुकूल है और आप अपने साथी से खुलकर बात करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
धनु राशि स्वास्थ्य जीवन अक्टूबर
अक्टूबर में धनु राशि वालों की शुरुआत सेहत के लिहाज से अच्छी रहेगी। हालांकि अक्टूबर के मध्य में कुछ समय के लिए पेट दर्द की समस्या हो सकती है। वहीं माह के अंत में त्वचा से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। जिनको पहले से कोई गंभीर समस्या हैं वे अपना विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा मानसिक रूप से आप पूर्णतया स्वस्थ रहेंगे और कल्पनाशीलता में बढ़ोतरी होगी। आपका ज्यादातर ध्यान कार्य विस्तार और कुछ नया सीखने में रहेगा।
धनु राशि का लकी नंबर और शुभ रंग
अक्टूबर महीने में धनु राशि वालों का शुभ अंक 3 और शुभ रंग गुलाबी रहेगा। इसलिए इस महीने 3 अंक और गुलाबी रंग को जीवन में प्राथमिकता दें। इसका भरपूर लाभ मिलेगा।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8oc722

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Masik Rashifal Dhanu October: धनु राशि वालों को करियर और लवलाइफ में खुशखबरी, अवसर खटखटाएंगे द्वार

ट्रेंडिंग वीडियो