13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Tula Rashifal 24 April 2025: आज मिलेगा पुराने कामों का फल, दोपहर 3 से 5 के बीच का समय रहेगा भाग्यशाली

Aaj Ka Tula Rashifal 24 April 2025: आज का दिन तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। लंबे समय से अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। दोपहर 3 से 5 बजे का समय बेहद शुभ रहेगा। आगे जानने के लिए पढ़ें आज का तुला राशिफल।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nisha Bharti

Apr 23, 2025

Aaj Ka Tula Rashifal 24 April 2025

Aaj Ka Tula Rashifal 24 April 2025

Aaj Ka Tula Rashifal 24 April 2025: आज का दिन तुला राशि वालों के लिए उम्मीदों से भरा हो सकता है। आज परिवार और मित्रों के साथ रहने का दिन है। चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर आपके मूड को हल्का और खुशमिजाज बनाएगा। आज का दिन आपको किसी ऐसे काम को पूरा करने का मौका देगा, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच महत्वपूर्ण कार्य निर्धारित करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज के दिन नीले रंग में कुछ भी पहनने से बचे।

आज का तुला राशिफल करियर (Aaj Ka Tula Rashifal Career)

आज कामकाज को लेकर तनाव बढ़ सकता है। ऑफिस में किसी वरिष्ठ अधिकारी से कहासुनी होने की आशंका है। ऐसे में जरूरी है कि आप हर स्थिति में धैर्य बनाए रखें। अपने गुस्से को काबू में रखें और बेवजह की बहस से दूर रहें। मन में बेचैनी हो सकती है, लेकिन खुद को शांत रखने की कोशिश करें। जरूरी काम टालने की बजाय उन्हें आराम से और हल्के मन से निपटाने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें:Aaj Ka Kumbh Rashifal 24 April 2025 : एकादशी पर विष्णु कृपा से चमकेगा कुंभ राशि का भाग्य, मिलेगा बड़ा लाभ

आज का तुला राशिफल आर्थिक स्थिति (Aaj Ka Tula Rashifal Financial Condition)

अगर आप अपनी कार या घर बेचने का सोच रहे हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा साबित हो सकता है। अखबार या इंटरनेट पर विज्ञापन देने से आपको अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है। साथ ही अगर आप नई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आज मनचाही डील मिलने की संभावना है। निवेश के लिए भी समय ठीक है। आज के दिन सोच-समझकर कर ही कदम आगे बढ़ाएं।

आज का तुला राशिफल लवलाइफ (Aaj Ka Tula Rashifal Love Life)

आज आप जहां भी जाएंगे, लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। आपकी पर्सनैलिटी आज बहुत असरदार रहेगी। लेकिन किसी नए रिश्ते में पड़ने से पहले थोड़ा सोच लें। यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक सकता इसलिए भावनाओं में बहने की बजाय सतर्क रहें। अगर पहले से कोई पसंद है तो बातचीत शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।

यह भी पढ़ें:Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: मेष, वृषभ को आर्थिक संकट से छुटकारा, क्या है आपका लकी नंबर और कलर

आज का तुला राशिफल स्वास्थ्य (Aaj Ka Tula Rashifal Health)

सेहत को लेकर आज थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। खासकर अपने खाने-पीने की आदतों पर ध्यान दें। कब और क्या खा रहे हैं। इसे लेकर एक रूटीन जरूर बनाएं। अगर आपने कोई फिटनेस गोल सेट किया है तो आज खुद को परखने का अच्छा मौका है।

तुला साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 अप्रैल 2025)

#Rashifal-2025में अब तक