scriptAaj Ka Rashifal-06 November 2021: भैयादूज के दिन आज यमराज इन राशि वालों को देंगे अपना आशीर्वाद, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार? | Aaj ka rashifal of bhaidooj 6 November 2021 Today astrology horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal-06 November 2021: भैयादूज के दिन आज यमराज इन राशि वालों को देंगे अपना आशीर्वाद, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार?

आपके ग्रह 06 नवंबर 2021 को क्या कहते हैं ?

Nov 05, 2021 / 05:09 pm

दीपेश तिवारी

Rahifal

horoscope

कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शनिवार Saturday, 6 नवंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

rashi parivartan
Aries Daily Horoscope 6 November 2021 आज का मेष राशिफल
घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थी समय बर्बाद करने की बजाय अभ्यास और कॅरियर से जुड़े कार्य में लग जाएं, तभी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। भावुकता अधिक होने से लोग आपका फायदा उठा सकते हैं।
Taurus Daily Horoscope 6 November 2021 आज का वृषभ राशिफल
घर परिवार में शांति बनाए रखें। संतान के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में क्रोध बढ़ सकता है। किसी भी स्थिति में विवाद न करें।
Read more – Bhai Dooj 2021: भैयादूज पर आज भाई को तिलक लगाने का शुभ समय और इस दिन की पौराणिक कथा

Gemini Daily Horoscope 6 November 2021 आज का मिथुन राशिफल
आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी, जो सुखद रहेगी। छोटे से प्रयास से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। परिज़नों के साथ किसी आयोजन में भाग ले सकते हैं। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी।
Cancer Daily Horoscope 6 November 2021 आज का कर्क राशिफल
सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप को नासमझी से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें।
Read more – Goddess Laxmi at your home- देवी लक्ष्मी दिवाली की रात आपके घर आकर रूकीं या नहीं! ऐसे पहचानें

shubh_muhurat.jpg
Leo Daily Horoscope 6 November 2021 आज का सिंह राशिफल
आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।
Virgo Daily Horoscope 6 November 2021 आज का कन्या राशिफल
व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के चक्कर में न उलझें। कोर्ट-कचहरी के विषय में सरलता मिलेगी। धन सम्बंधित लेन-देन सफल रहेंगे। अपने स्वास्थ्य को संभालें। मानसिक अशांति रहेगी।
Read more – Monthly Horoscope november 2021: नवंबर 2021 में किनकी चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना?

Libra Daily Horoscope 6 November 2021 आज का तुला राशिफल
संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। नए व्यापार की शुरूआत से आर्थिक लाभ होगा।पुराने मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। अनजान लोगों से संबंध बनेंगे।
Scorpio Daily Horoscope 6 November 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
परिज़नों के साथ मेलजोल बढेगा दिन लाभदायी है। नौकरी में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में विस्तार करने के लिए क़र्ज़ लेना पढ़ सकता है।
Read more – November 2021 Festival calendar – नवंबर 2021 का त्यौहार कैलेंडर, यहां देखें नवंबर में कौन से हैं व्रत, पर्व व त्यौहार?

Monthly Numerology December 2020 Monthly Rashifal For December
IMAGE CREDIT: patrika
Sagittarius Daily Horoscope 6 November 2021 आज का धनु राशिफल
जीवन साथी के साथ मतभेद सम्भव है। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से समय कमजोर है। नौकरी में अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें।
Capricorn Daily Horoscope 6 November 2021 आज का मकर राशिफल
स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। अपने विरोधी से दूर रहें। मानसिक अशांति रहेगी। परिजनों के साथ समय बीतेगा। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें।
Read more – Mars Effects- मंगल के राशि परिवर्तन के साथ भारत का ये रूप देख चौंक जाएंगे सभी

Aquarius Daily Horoscope 6 November 2021 आज का कुंभ राशिफल
भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपको अपनों की कमी का अहसास होगा।आकस्मिक खर्च हो सकता है। अपने काम को लेकर उचित समय का इंतजार करें।
Read more – Chhath Pooja 2021: छठ पूजा की तारीख के साथ ही जानें इस महापर्व के नियम

Pisces Daily Horoscope 6 November 2021 आज का मीन राशिफल
संतों के दर्शन सम्भव। अपने दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में नम्रता लाएं,यात्रा होगी।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal-06 November 2021: भैयादूज के दिन आज यमराज इन राशि वालों को देंगे अपना आशीर्वाद, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार?

ट्रेंडिंग वीडियो