scriptAaj Ka Rashifal 28 July: मिथुन, कन्या समेत 3 राशि के लोगों को बड़ा लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य | Aaj Ka Rashifal 28 July 2024 Daily Horoscope Sunday mars transition rohini nakshatra 3 zodiac signs including Gemini Virgo will get big benefits know future in today horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 July: मिथुन, कन्या समेत 3 राशि के लोगों को बड़ा लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 28 July 2024: दैनिक राशिफल रविवार के अनुसार 28 जुलाई को मंगल नक्षत्र परिवर्तन कर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसका सभी राशि पर असर पड़ेगा। मिथुन कन्या समेत 3 राशि के लोगों को बड़ा लाभ होगा। मेष राशि के खिलाड़ियों के लिए अच्छा समय है। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Sunday) …

भोपालJul 27, 2024 / 10:34 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 28 July 2024

Aaj Ka Rashifal 28 July: मिथुन, कन्या समेत 3 राशि के लोगों को बड़ा लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल मेष राशि 28 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार रविवार को मेष राशि वाले अपनी बात और चतुराई से अपना काम बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति बढ़ेगी। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर काम करना सीखें ।
Daily Horoscope Aries sunday 28 july 2024
आज का राशिफल मेष राशि रविवार 28 जुलाई 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 28 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि रविवार के अनुसार 28 जुलाई का समय वृषभ राशि वालों को शुभ फल देने वाला है। लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा वर्ना बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधन सहायक होगा।
Daily Horoscope taurus sunday 28 july 2024
आज का राशिफल रविवार 28 जुलाई 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 28 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि रविवार के अनुसार 28 जुलाई को मिथुन राशि वालों को संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय मिश्रित फल देने वाला है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, वर्ना नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope 28 July To 3 August: नए सप्ताह में मेष,वृषभ समेत 4 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, आर्थिक लाभ के साथ करियर को लगेंगे पंख

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi sunday 28 july 2024
आज का राशिफल मिथुन राशि रविवार 28 जुलाई 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 28 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि रविवार का संकेत है कि 28 जुलाई को कर्क राशि वालों के व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। आज स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए समय शानदार है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें, शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi ravivar 28 july 2024
आज का राशिफल कर्क राशि रविवार 28 जुलाई 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 28 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 28 जुलाई रविवार को सिंह राशि वालों के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक लोगों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi ravivar 28 july 2024
आज का राशिफल सिंह राशि रविवार 28 जुलाई 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 28 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या के अनुसार रविवार को कन्या राशि वालों के धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः

Saptahik Rashifal 28 july to 3 august: इन 5 राशियों को नौकरी और व्यापार में तरक्की, साप्ताहिक राशिफल में जानें किस राशि के स्टूडेंट्स को इंटरव्यू में सफलता

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi ravivar 28 july 2024
आज का राशिफल कन्या राशि रविवार 28 जुलाई 2024

आज का राशिफल तुला राशि 28 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल तुला के अनुसार रविवार को लंबे समय से चले आ रहे आपके पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से आप का ही नुकसान होगा, इसलिए व्यवहार अच्छा रखें, मन शांत रखें।
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi ravivar 28 july 2024
आज का राशिफल तुला राशि रविवार 28 जुलाई 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 28 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार रविवार को कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना है, इस पर ध्यान देने की जरूरत होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi ravivar 28 july 2024
आज का राशिफल वृश्चिक राशि रविवार 28 जुलाई 2024

आज का राशिफल धनु राशि 28 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

रविवार राशिफल धनु राशि के अनुसार अभी आप क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। 28 जुलाई को शांति से फैसला लेना होगा, जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो अपनी सोच को बदलें, इससे लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन को खुश करेगी।
ये भी पढ़ेंः

Laxmi Narayan Rajyog: कर्क के बाद अब इस राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, 3 राशि के लोग खूब कमाएंगे पैसा, हर काम में सफलता के संकेत

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi ravivar 28 july 2024
आज का राशिफल धनु राशि रविवार 28 जुलाई 2024

आज का राशिफल मकर राशि 28 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

रविवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 28 जुलाई को मकर राशि वाले दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा, मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi ravivar 28 july 2024
आज का राशिफल मकर राशि रविवार 28 जुलाई 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 28 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ राशिफल रविवार के अनुसार जो करना चाहिए वो करिये, बेकार का समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें, आजीविका के स्तोत्र में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi ravivar 28 july 2024
आज का राशिफल कुंभ राशि रविवार 28 जुलाई 2024

आज का राशिफल मीन राशि 28 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल रविवार के अनुसार कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है, दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi ravivar 28 july 2024
आज का राशिफल मीन राशि रविवार 28 जुलाई 2024

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 28 July: मिथुन, कन्या समेत 3 राशि के लोगों को बड़ा लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो