
Aaj Ka Rashifal 23 February 2025: आज का राशिफल रविवार 23 फरवरी 2025
Daily Horoscope Sunday: रविवार को आपका करियर कौन सा मोड़ लेगा, आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा, ये सवाल मन में है तो आज का राशिफल में जानिए हर सवाल का जवाब (today horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि 23 फरवरी के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में विनम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।
आज का राशिफल रविवार के अनुसार 23 फरवरी को वृषभ राशि वालों के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार रविवार 23 फरवरी को आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। रविवार को धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार रविवार को कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 23 फरवरी को अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें, किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें ।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार रविवार को कम बोलें, अच्छा बोलें। 23 फरवरी को शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
रविवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 23 फरवरी को सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। रविवार को लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।
रविवार राशिफल वृश्चिक राशि 23 फरवरी के अनुसार रविवार को नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
रविवार राशिफल धनु राशि 23 फरवरी के अनुसार आजकल आपका समय चिंताजनक रूप से व्यतीत हो रहा है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्ट बल मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मकर राशिफल रविवार के अनुसार 23 फरवरी के दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। स्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
कुंभ राशिफल 23 फरवरी के अनुसार रविवार को समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं, लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
मीन राशिफल रविवार के अनुसार अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। 23 फरवरी को सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे।
संबंधित विषय:
Updated on:
22 Feb 2025 06:31 pm
Published on:
22 Feb 2025 06:30 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
