scriptAaj Ka Rashifal 16 July: मेष, वृषभ समेत 5 राशियों की आर्थिक परेशानी का अंत, व्यापार में उन्नति आज का राशिफल में बाकी भी जानें सितारों का संकेत | Aaj Ka Rashifal 16 July 2024 Daily Horoscope Tuesday surya gochar financial troubles today End 5 zodiac signs including Aries, Taurus progress in business stars indications today horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 July: मेष, वृषभ समेत 5 राशियों की आर्थिक परेशानी का अंत, व्यापार में उन्नति आज का राशिफल में बाकी भी जानें सितारों का संकेत

Aaj Ka Rashifal 16 July 2024: मंगलवार को ग्रहों के राजा सूर्य गोचर कर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। इसका सब पर बड़ा असर पड़ेगा, आज का राशिफल 16 जुलाई में जानें सितारों के संकेत। दैनिक राशिफल से जानें पारिवारिक जीवन और करियर का हाल (surya gochar Daily Horoscope Tuesday)

भोपालJul 15, 2024 / 06:26 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 16 July 2024

आज का राशिफल मंगलवार 16 जुलाई 2024

Aaj Ka Rashifal 16 July 2024: मंगलवार को बड़ा ग्रह गोचर हो रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन कर चंद्रमा की राशि सूर्य में प्रवेश करेंगे। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। दैनिक राशिफल 16 जुलाई 2024 का संकेत है कि मंगलवार को मेष, वृषभ समेते 5 राशियों की आर्थिक परेशानी का अंत हो जाएगा, व्यापार में उन्नति मिलेगी। कुछ का दांपत्य जीवन सुखद हो जाएगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी राशि के लोग भी जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Tuesday )

आज का राशिफल मेष राशि 16 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

Aaj Ka Rashifal 16 July 2024: आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 16 जुलाई को मेष राशि वालों की दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा, दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानी से राहत मिलेगी। परिजनों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा, व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था होगी।
Daily Horoscope Aries tuesday 16 july 2024 navratri
आज का राशिफल मेष राशि मंगलवार 16 जुलाई 2024 नवरात्रि

आज का राशिफल वृषभ राशि 16 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का अंत होगा, उधार दिया पैसा वापस मिलने के योग हैं। दूसरों की निंदा करने से बचें, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
Daily Horoscope taurus tuesday 16 july 2024 navratri
आज का राशिफल मंगलवार 16 जुलाई 2024 नवरात्रि

आज का राशिफल मिथुन राशि 16 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 16 जुलाई के अनुसार मंगलवार को मिथुन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत में कार्य में रूकावट आएगी, खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग में आ रही परेशानी दूर होगी, किसी भी निर्णय को लेने से पहले विचार करें।
ये भी पढ़ेंः Sawan 2024: 72 साल बाद सावन में बन रहा ये दुर्लभ योग, 3 राशियों को मिलेगा महादेव का विशेष आशीर्वाद

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi tuesday 16 july 2024
आज का राशिफल मिथुन राशि मंगलवार 16 जुलाई 2024 गुप्त नवरात्रि

आज का राशिफल कर्क राशि 16 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार कर्क राशि वालों को मंगलवार को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, अपनी दिनचर्या को दुरुस्त रखने की जरूरत है। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, माता पिता के साथ किसी विशेष विषय पर चर्चा होगी। मनपसंद भोजन की प्राप्ति हो सकती है।
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi tuesday 16 july 2024
आज का राशिफल कर्क राशि मंगलवार 16 जुलाई 2024 नवरात्रि

आज का राशिफल सिंह राशि 16 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 16 जुलाई को आपके व्यवहार से लोग नाखुश रहेंगे, पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती हैं। आज पड़ोसियों से संबंध मधुर बनेंगे, बहनों से विवाद स्थिति निर्मित होगी। धन संचय में वृद्धि होगी, पारिवारिक सुख में कमी आएगी।
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi mangalvar 16 july 2024 navratri
आज का राशिफल सिंह राशि मंगलवार 16 जुलाई 2024 गुप्त नवरात्रि

आज का राशिफल कन्या राशि 16 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज का राशिफल कन्या के अनुसार मंगलवार को झूठ बोलने से बचें, व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं, आर्थिक निवेश से लाभ होगा। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा, नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।
ये भी पढ़ेंः

Sun Transit 2024: कर्क राशि में सूर्य का भ्रमण 3 राशियों पर पड़ेगी भारी, अगले 30 दिन रहना होगा संभलकर

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi mangalvar 16 july 2024
आज का राशिफल कन्या राशि मंगलवार 16 जुलाई 2024 आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

आज का राशिफल तुला राशि 16 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल तुला के अनुसार मंगलवार को व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे, वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कर्मचारियों की अनियमितता से कार्यों में रूकावटें आएंगी, भवन भूमि से संबंधित कार्य सफल होंगे। नए संबंध स्थापित होंगे।
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi mangalvar 16 july 2024
आज का राशिफल तुला राशि मंगलवार 16 जुलाई 2024 गुप्त नवरात्रि

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 16 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज का राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार परिवारिक माहौल अनुकूल न रहने से तनाव बढ़ेगा, माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार से नाखुश रहेंगे, दूसरों की देखादेखी ना करें, खुद की कार्यकुशलता को बढ़ाएं।
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi tuesday 16 july 2024
आज का राशिफल वृश्चिक राशि मंगलवार 16 जुलाई 2024

आज का राशिफल धनु राशि 16 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

वृश्चिक दैनिक राशिफल के अनुसार धनु राशि वालों के लिए मंगलवार को व्यापार में नए अनुबंध उन्नति कराएंगे। धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा, नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी, विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
ये भी पढ़ेंः

Surya Gochar 2024: 12 महीने बाद चंद्रमा की राशि में आएंगे सूर्य, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi tuesday 16 july 2024
आज का राशिफल धनु राशि मंगलवार 16 जुलाई 2024

आज का राशिफल मकर राशि 16 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

दैनिक राशिफल मकर के अनुसार मंगलवार को मानसिक तनाव बढ़ेगा, अपने वेक से कार्य को सफल करेंगे। धार्मिक आयोजनों में विशेष सहभागिता होगी, सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा, बहनों से संबंध मधुर होंगे।
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi mangalvar 16 july 2024 gupt navratri
आज का राशिफल मकर राशि मंगलवार 16 जुलाई 2024 गुप्त नवरात्रि

आज का राशिफल कुंभ राशि 16 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

मंगलवार राशिफल के अनुसार आज कुंभ राशि वालों को शारीरिक पीड़ा रहेगी, संतान के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। वाहन पर खर्च होगा, प्रेम प्रसंग के कारण जीवन में तनाव रहेगा। आपके किए कार्यों से परिजन नाखुश रहेंगे, समय रहते अपनी की हुई गलती को सुधार लें वर्ना भारी नुकसान के लिए तैयार रहें।
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi tuesday 16 july 2024 gupt navratri
आज का राशिफल कुंभ राशि मंगलवार 16 जुलाई 2024

आज का राशिफल मीन राशि 16 जुलाई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मंगलवार राशिफल के अनुसार मीन राशि वालों का तनाव संतान के विवाह में हो रहे विलंब के कारण बढ़ सकता है, आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होगी, विदेश जाने के योग बन रहे हैं। व्यापार बदलने का मन हो रहा है, पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकता है। व्यापार में नए अनुबंध होने के योग बनेंगे।
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi tuesday 16 july 2024
आज का राशिफल मीन राशि मंगलवार 16 जुलाई 2024 गुप्त नवरात्रि

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 16 July: मेष, वृषभ समेत 5 राशियों की आर्थिक परेशानी का अंत, व्यापार में उन्नति आज का राशिफल में बाकी भी जानें सितारों का संकेत

ट्रेंडिंग वीडियो