12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेहरे से होली का पक्का रंग ऐसे हटाएं, बस नींबू को इस चीज के साथ मिलाकर लगाएं, मिनटों में फेस पर ग्लो

Holi Colour Removal: चेहरे से पक्का रंग हटाने के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर ने घरेलू नुस्खे बताए हैं। नींबू की मदद से होली के रंगों को फेस से साफ कर सकते हैं।

4 min read
Google source verification

भारत

image

Ravi Gupta

Mar 14, 2025

chehre se holi ka rang kaise hataye know holi color removal tips

होली के रंगों को हटाने का तरीका जानिए (फोटो- प्रतीकात्मक)

Holi Colour Removal: होली पर रंग ना लगे तो फिर होली कैसी। ये रंग कई बार चेहरे से हटने का नाम नहीं लेते हैं। तब ऐसा लगता है कि होली खेली ही क्यों। अगर आप भी होली के रंग को चेहरे से छुड़ाने के लिए सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ देसी नुस्खे बता देते हैं। इन नुस्खों की मदद से आपके चेहरे से रंग गायब हो सकते हैं। इसकी खास बात ये है कि इससे आपकी फेस खराब नहीं होगी और अगर रंगों से नुकसान भी पहुंचा होगा तो ठीक होने की संभावना है। चलिए, होली के मौके पर इस काम की जानकारी को आयुर्वेदिक डॉक्टर से विस्तार से समझते हैं।

चेहरे से रंग हटाने के इन सवालों के जवाब आयुर्वेदिक डॉक्टर अर्जुन राज ने दिए हैं-

  • चेहरे से होली का रंग कैसे निकालें?
  • होली के रंगों को कैसे साफ करें?
  • नींबू से रंग कैसे छुड़ाएं?

रगड़ने से नहीं हटते हैं जिद्दी रंग (Holi ka Pakka Rang Face se Kaise Hataye)

आपको लगता होगा कि साबुन लगाकर रगड़ देने से चेहरे से रंग गायब हो जाएंगे। मगर ये एक मिथ है। दरअसल, रंगों को छुड़ाने के लिए कारगर उपाय काम आते हैं ना कि बल काम आता है। आपको चेहरे से रंग हटाने के लिए बहुत मशक्कत नहीं करना चाहिए। चेहरे को अधिक रगड़ने से नुकसान पहुंचता है।

चेहरे से रंग छुड़ाने के लिए क्या ना करें?

  • डिटर्जेंट पाउडर या टिकिया से रंग ना छुड़ाएं
  • गर्म पानी से चेहरे का रंग ना साफ करें
  • कपड़े या खुरदुरे चीज से चेहरे को साफ ना करें
  • केमिकल्स के जरिए भी चेहरे से रंग ना साफ करें

नींबू क्यों रंग हटाने में कारगर?

इस बात को समझने के लिए हमने आयुर्वेदिक डॉ. अर्जुन राज से बातचीत की। डॉ. अर्जुन ने बताया कि हम जो आपको नुस्खा बताने जा रहे हैं उसमें नींबू का रोल सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए समझिए कि नींबू क्यों इतना जरूरी है। दरअसल, नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं जो रंग को निकालने में मददगार माने जाते हैं।

नींबू से रंग कैसे छुड़ाएं?

नींबू और हल्दी इन दो चीजों को चेहरे पर लगाने से आपके फेस से कलर हट सकते हैं। ये विधि कारगर मानी जाती है। इससे आपको काफी हद तक राहत मिल सकती है। साथ ही चेहरे को भी नुकसान कम पहुंचेगा और जल्द ही आपका चेहरा साफ हो जाएगा।

नींबू और हल्दी का पेस्ट कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले एक साफ कटोरी लें
  • उसमें एक से दो चुटकी हल्दी
  • उसमें नींबू का रस मिलाएं
  • नींबू का रस और हल्दी को मिलाकर पेस्ट बनाएं
  • रंग वाले चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं
  • इसे 15 मिनट तक छोड़ दें
  • 15 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो दें

अगर आपको इसके अलावा कोई और उपाय करना है तो वो भी आपको बता देते हैं। आप इस तरीके से भी चेहरे से का रंग छुड़ा सकते हैं। इसके लिए आपको तीन चीजों की आवश्यकता पड़ने वाली है।

ये भी पढ़िए- रंग-गुलाल पेट में जाने पर फौरन निकालें, अपनाएं डॉक्टर ये टिप्स, अनदेखा करना इन दो अंगों के लिए खतरनाक

नींबू, बेसन और दूध का फेस मास्क

नींबू, बेसन और दूध का का फेस मास्क आपके चेहरे को रंग से आजाद कर सकता है। ये नुस्खा भी कारगर माना जाता है। चलिए आपको नींबू, बेसन और दूध का पेस्ट बनाने की विधि बता देते हैं।

नींबू, बेसन और दूध का पेस्ट कैसे बनाएं?

  • एक साथ कटोरी लें
  • नींबू का रस, बेसन और दूध लें
  • चेहरे के अनुसार कटोरी में 1-2 चम्मच बेसन लें
  • बेसन में दूध मिलाएं
  • इसके बाद दूध और बेसन के पेस्ट में नींबू मिलाएं
  • नींबू, बेसन और दूध का पेस्ट चेहरे पर लगाएं
  • 10 या 15 मिनट में साफ पानी से चेहरा धोएं

चेहरे से रंग हटाने के बाद क्या करें?

चेहरे से रंग हट जाने के बाद त्वचा ड्राई हो सकती है। इसलिए आपको चेहरे से पानी सूखने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना है। आप इसके लिए मॉइश्चराइजर क्रीम का यूज करें या आप नारियल लेत भी लगा सकते हैं। इससे आपकी त्वचा पर नमी बनी रहेगा और ग्लो भी आ सकता है।

ये भी पढ़िए- Gauri Spratt: लंदन से पढ़ी, चलाती है सैलून… आमिर खान की नई GF जीती है ऐसी लाइफ, संपत्ति भी खूब

डिस्क्लेमर- उपरोक्त दी गई चीजों से यदि आपको एलर्जी है तो आपको इनका यूज नहीं करना चाहिए। आपको स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही चेहरे पर कुछ लगाना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल