1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगले सप्ताह रिलीज होगी बच्चों फेवरेट फिल्म ‘The Secret Life of Pets 2’

‘द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स 2’ का निर्देशन क्रिस रेनॉड ने किया है। दर्शक जब इस फिल्म को देखने आएंगे तो ...

less than 1 minute read
Google source verification
Animation movies  he Secret Life of Pets 2

Animation movies he Secret Life of Pets 2

हाल में हिन्दी एनिमेशन मूवी 'The Secret Life of Pets 2' के सीक्वल का दूसरा हिन्दी ट्रेलर लॉन्च किया गया। बता दें कि यह फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है। इसे अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। यह कॉमेडी जोनर की फिल्म है। इसमें पेट्स के भावनात्मक जीवन, उनके बीच के गहरे रिश्ते और वे अपने मालिक के पीछे क्या-क्या करते हैं, यह दिखाया जाएगा।

'द सीक्रेट ऑॅफ पेट्स' के सीक्वल के बारे में बताते हुए इल्युमिनेशन सीईओ, क्रिस मेलेंद्री ने कहा, 'जब आप सीक्वल बनाना शुरू करते हैं तो आपका लक्ष्य एक ऐसी कहानी कहने का होता है, जो कि दर्शकों के उन किरदारों को वापस लेकर आए, जिन्हें वह पसंद करते हैं। लेकिन उस फिल्म के साथ एक नई कहानी तलाश सकें, नया किरदार ढूंढ सके।

दर्शक जब इस फिल्म को देखने आएंगे तो वह उन किरदारों को देखने का बेसब्री से इंतजार रहेगा, जिन्हें वह दोबारा प्यार कर सकें। फिल्म उन सभी दर्शकों को भी अच्छी लगेगी, जिन्होंने पहली फिल्म नहीं देखी है।' ‘द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स 2’ का निर्देशन क्रिस रेनॉड ने किया है।

Story Loader