3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Oscar 2020: बेस्ट फिल्म बनाने वाले बेस्ट डायरेक्टर करना चाहते हैं ऑस्कर के टुकड़े-टुकड़े, खुद बताई वजह

अपनी फिल्म से Oscar 2020 में तहलका वाले ने bong joon-ho की wining speech सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Feb 10, 2020

parasite_director_bong_joon_ho.jpg

नई दिल्ली। ऑस्कर 2020 (Oscar) में ‘पैरासाइट’ (Parasite) को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला है वहीं ‘जोकर’ के फीनिक्स को बेस्ट एक्टर और 'जूडी' की रिनी जैलवेगर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए चुना गया है। दक्षिण कोरियन फिल्म ‘पैरासाइट’ ने बेस्ट पिक्चर के अलवा तीन और अवॉर्ड मिले हैं। ये ऑस्कर जीतने वाली पहली गैर-अंग्रेजी फिल्म बन गई है। इस फिल्म को डायरेक्टर 'बॉन्ग जून हो' (Bong Joon-ho)को इसके लिए बेस्ट डायरेक्टर के लिए भी चुना गया है। इसके अलावा इस फिल्म को बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का ऑस्कर भी मिला है। अपनी फिल्म से ऑस्कर अवॉर्ड में तहलका वाले ने डायरेक्टर बोंग जून हो की विनिंग स्पीच भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Oscar 2020:गरीबी-भुखमरी पर बनी फिल्म जिसे सबने नकारा, अब मिला बेस्ट फिल्म का ऑस्कर

बोंग जून हो (Bong Joon-ho) ने अपनी विनिंग स्पीच में कहा कि मुझे लगा था कि मेरी फिल्म को एक अवॉर्ड मिल चुका है और अब मुझे और अवॉर्ड नहीं मिलेंगे। मेरे लिए तो नॉमिनेट होना ही बड़ी बात थी, जीतने का तो मैंने कभी सोचा भी नहीं था। इसके बाद बोंग ने कहा मैं इस अवॉर्ड के टुकड़े-टुकड़े करना चाहता हूं। ये सुनकर वहां सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल, बोंग जून ने कहा- अगर ऑस्कर मुझे इजाजत देता है तो मैं इस ट्रॉफी के पांच टुकड़े करना चाहूंगा और आप सभी को ये देना चाहूंगा. आप सभी बहुत सम्मानित डायरेक्टर हैं जिन्होंने बेहतरीन फिल्में बनाई हैं'।बोंग की ये स्पीच लोगों को खूब पसंद आ रही है लोग इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

Story Loader