scriptJustin Bieber बने पापा, पत्नी हैली ने पहले बच्चे का किया स्वागत, बेबी की फोटो शेयर कर बताया नाम | Justin Bieber Hailey bieber welcome first child reveals baby boy photo and name | Patrika News
हॉलीवुड

Justin Bieber बने पापा, पत्नी हैली ने पहले बच्चे का किया स्वागत, बेबी की फोटो शेयर कर बताया नाम

Justin Bieber-Hailey Bieber Baby Boy: जस्टिन बीबर और हैली बीबर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कपल ने बेबी की फोटो शेयर करते हुए नाम भी रिवील कर दिया है।

मुंबईAug 24, 2024 / 10:08 am

Gausiya Bano

justin bieber hailey bieber

जस्टिन बीबर और हैली बीबर बने पेरेंट्स

Justin Bieber-Hailey Bieber Baby Boy: जस्टिन बीबर के घर में किलकारियां गूंजी हैं। पॉप सिंगर और उनकी पत्नी हैली बीबर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। हैली ने बेटे को जन्म दिया है, जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। यह फोटो खुद जस्टिन बीबर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस को खुशखबरी दी है।

जस्टिन बीबर ने क्या रखा बेटे का नाम?

जस्टिन बीबर ने अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर करते हुए अपने बेटे की झलक दिखाई है, साथ ही नाम भी रिवील किया है। जस्टिन ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें बेबी के नन्हे पैर दिखाई दे रहे हैं। जस्टिन और हैली ने अपने बच्चे का नाम जैक ब्लूज बीबर (Jack Blues Bieber) रखा है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि घर में आपका स्वागत है।
Jack Blues Bieber

यह भी पढ़ें

कोलकाता में इस फेमस एक्ट्रेस पर हुआ हमला, बदमाशों ने तोड़ा कार का शीशा, लाइव वीडियो में दिखी हालत

शादी के 6 साल बाद बने पेरेंट्स

जस्टिन और हैली की शादी 2018 में हुई थी। शादी के 6 साल बाद अब दोनों ने नन्हें मेहमान का स्वागत किया है। इस साल मई में एक रोमांटिक वीडियो शेयर करते हुए जस्टिन बीबर और हैली ने बताया था कि वो पेरेंट बनने वाले हैं, जिसके बाद ही फैंस को भी खुशखबरी का इंतजार था। अब जस्टिन और हैली पेरेंट्स बन गए हैं, तो दुनियाभर के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Hindi News/ Entertainment / Hollywood News / Justin Bieber बने पापा, पत्नी हैली ने पहले बच्चे का किया स्वागत, बेबी की फोटो शेयर कर बताया नाम

ट्रेंडिंग वीडियो