Pomegranate Benefits: अनार का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अनार इतने औषधीय गुणों से भरपूर है की इसका सेवन हर बीमारी को दूर करने का काम करता है। अनार का सेवन करने से डायबिटीज, हार्ट और सूजन संबंधी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।
Pomegranate Benefits: अनार का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। अनार में विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, जिंक, ओमेगा-6 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे तत्त्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है तो सबसे पहले उसको अनार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अनार केवल हमारी बीमारियों को ही दूर नहीं करता है बल्कि यह सेहत के लिए रामबाण होता है। इसके नियमित सेवन या जूस पीने से हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, कैंसर और डायबिटीज सहित कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचने और उनसे लड़ने की ताकत मिलती है। तो आइए जानते हैं अनार का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
अनार खाने के फायदे
1. सूजन को कम करने में फायदेमंद
सूजन को कम करने अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनार में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, क्योंकि इसमें अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह पूरे शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर के तनाव को कम करता है और उसे डैमेज होने से बचाता है।
यह भी पढ़े: गणपति बप्पा के मन पसंदीदा मोदक में छिपे हैं सेहत के कई अनगिनत राज, थायराइड में होता है फायदेमंद
2. हार्ट की बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद
हार्ट की बीमारियों को दूर करने के लिए अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह रक्त धमनियों को साफ कर खून के बहाव को बेहतर बनाते हैं, जिसके जरिए खून हमारे हार्ट से सभी अंगों तक बराबर पहुंच जाता है और हार्ट संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं। इससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। साथ ही इससे हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल के लक्षणों को भी कम करने में भी मदद मिलती है।
3. खून की कमी को पूरा करने में फायदेमंद
खून की कमी को पूरा करने के लिए अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनार में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: शलजम खाने के भी हैं कमाल के फायदे, ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल
4. डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनार में पाए जाते वाले तत्त्व की वजह से डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अनार का उपयोग लंबे समय से किया जा रहा है। अनार इंसुलिन बनने की गति को बढ़ाने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।