scriptHealth tips: जानें सुबह सबसे पहले क्या सेवन करना होगा आपके सेहत के लिए लाभकारी | what to eat first in the morning | Patrika News
स्वास्थ्य

Health tips: जानें सुबह सबसे पहले क्या सेवन करना होगा आपके सेहत के लिए लाभकारी

सुबह सुबह सबसे पहले आप क्या खाते हैं इसका असर आपके स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा पड़ता है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह सबसे पहले आपको अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

Dec 01, 2021 / 12:11 pm

Divya Kashyap

what to eat  first in the morning

what to eat first in the morning


नई दिल्ली। सुबह उठकर नाश्ता खाना खाना हर किसी के दिनचर्या का हिस्सा होता है। कई लोग जल्दबाजी में सुबह के खाने को छोड़ भी देते हैं परंतु ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल खड़ा कर सकता है। आपको कभी भी सुबह का ब्रेकफास्ट नहीं छोड़ना चाहिए। साथ ही इन बातों का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप सुबह सुबह सबसे पहले अपने डाइट में किन चीजों को शामिल कर रही हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय पर जानकारी देने जा रहे हैं । कि आपको सबसे पहले सुबह में उठकर किस चीज का सेवन करना चाहिए।
इस बात को लेकर लोग हमेशा दुविधा में रहते हैं कि आखिर सुबह उठते ही सबसे पहले क्या खाना चाहिए। कुछ लोग दिन की शुरूआत बादाम खा कर करते हैं तो कुछ लोगो की सुबह चाय या कॉफी के बगैर अधूरी होती है।
भीगे हुए बादाम


न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है दिन की शुरूआत कुछ भारी खाने की बजाय हल्के से करनी चाहिए। सुबह-सुबह भीगे हुए बादाम खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। इसमें सारे जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं। रात भर बादाम भिगोने से इसका न्यूट्रिशन और बढ़ जाता है। दिन की शुरूआत अच्छी करनी है तो सुबह-सुबह 5 से 10 बादाम खाएं।
खजूर
खजूर को ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत माना जाता है। दिन की शुरूआत एनर्जी के साथ करनी है तो खजूर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। खजूर में ढेर सारे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं और ये कई बीमार‍ियों को भी दूर करता है। खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है।इसके अलावा खजूर कब्ज और अपच की समस्याओं को भी दूर करता है।
चिया बीज


छोटे से दिखने वाले चिया के बीज बहुत सेहतमंद होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है क्योंकि इनमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। चिया बीज शरीर के लिए जरूरी फैटी एसिड, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी से भरे होते हैं। एक चम्मच चिया बीज को रात भर पानी में भिगोएं और उन्हें सुबह खा लें। इसे स्मूदी, ताजे फलों और नाश्ते में डालकर भी खाया जा सकता है।
पपीता
सुबह-सुबह खाली पेट पपीता खाना बहुत अच्छा होता है। पपीता में क्लींजिंग गुण होते हैं और यह पेट को साफ करने में मदद करता है।पपीता स्किन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।पपीता खाने के कम से कम एक घंटे के बाद कुछ भी खाने से बचें। खाली पेट पपीता खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी दूर होती है।

Hindi News / Health / Health tips: जानें सुबह सबसे पहले क्या सेवन करना होगा आपके सेहत के लिए लाभकारी

ट्रेंडिंग वीडियो