scriptकम उम्र मेंं कमजोर हो रहीं पैरों की मांसपेशियां, जानें कब नंगे पैर या जूते पहनकर चलें-दौड़ें | Weak Leg Muscles at a Young Age? Run with Shoes, Walk Barefoot | Patrika News
स्वास्थ्य

कम उम्र मेंं कमजोर हो रहीं पैरों की मांसपेशियां, जानें कब नंगे पैर या जूते पहनकर चलें-दौड़ें

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च में यह साबित हुआ है कि पैरों की मांसपेशियां कमजोर होने की समस्या तेजी से बढ़ रही हैं। इसका मुख्य कारण गलत प्रकार के जूते पहनकर दौडऩा या गलत जगह नंगे पैर चलना है। गलत तरह के जूते हमारे फुट आर्च को सपोर्ट नहीं करते हैं।

Sep 30, 2023 / 02:30 pm

Manoj Kumar

walking-barefoot.jpg

walking barefoot

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च में यह साबित हुआ है कि पैरों की मांसपेशियां कमजोर होने की समस्या तेजी से बढ़ रही हैं। इसका मुख्य कारण गलत प्रकार के जूते पहनकर दौडऩा या गलत जगह नंगे पैर चलना है। गलत तरह के जूते हमारे फुट आर्च को सपोर्ट नहीं करते हैं। इससे चोट की आशंका बढ़ती है। वहीं बहुत से लोगों को पता ही नहींं है कि कब नंगे पैर चलना चाहिए। आज जानते हैं कि कब नंगे पैर चलना चाहिए और कब किस तरह के जूते-चप्पल पहनकर दौड़ेंं-चलें।
First understand what is foot arch पहले समझें कि क्या होता है फुट आर्च
कुछ व्यक्तियों के पैरों के तलवों को छोडक़र अधिकतर के पैरों में अंदर की ओर एक कर्व होता है। इसे ही आर्च सपोर्ट कहते हैं। यह न केवल व्यक्ति को जमीन से जोडक़र रखता है बल्कि स्प्रिंंग की तरह आगे की ओर भी बढ़ाता है। जानकारी के अभाव में इसमें समस्या हो जाती है। मांसपेशियां कमजोर होती हैंं।
40% एड़ी और टखने में चोट की वजह गलत तरह के जूते पहनना।

20 से अधिक बीमारियों से बचाव करता है नंगे पैर चलना, लाइफ स्टाइल बीमारियों मेंं भी बचाव होता

10% स्पोट्र्स इंजरी की वजह गलत गैजेट्स पहनना व टेक्नीक न जानना।
When is it beneficial to walk barefoot? कब नंगे पैर चलना फायदेमंद होता है?

अगर कोई व्यक्ति रोज 30-40 मिनट नंगे पैर चलता है तो इससे न केवल पैरों का संपूर्ण विकास होगा बल्कि पैरोंं का आर्च भी सही रहेगा। जब किसी व्यक्ति का फुट आर्च सही रहता है तो संतुलन बनाने मेें समस्या नहीं होती है। वहीं जिनमें फ्लैट फुट की समस्या होती है तो उसमेंं चलने में असुविधा होती है। नंंगे पैर न केवल बड़े ही चलें, बल्कि बच्चों के लिए भी अच्छा होता है। इससे उनकी ग्रोथ अच्छी होती है। घास, बालू-मिट्टी या समुद्र के किनारों पर नंगे पैर वॉक करना अच्छा होता है।
Why not walk barefoot on hard surfaces कठोर सतह पर नंगे पैर क्यों नहीं चलेंं

कठोर सतह पर नंगे पैर चलने से बहुत नुकसान होता है। इससे मांसपेशियां कमजोर होती हैंं, मांसपेशियों में तनाव होता और असंंतुलन की समस्या होती है। गिरने से चोट की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। इनमें भी लिगामेंंट इंजरी की आशंका रहती है। अगर कठोर सतह है तो पूरे शरीर का भार जोड़ों के बीच वाले मांस पर पड़ता है। फट सकता है। लिगामेंट इंजरी को ठीक होने मेंं काफी समय लगता है।
Should one wear slippers at home or not? घर में चप्पल पहननी चाहिए या नहीं?

अक्सर घर मेंं लोग जूते-चप्पल नहीं पहनते हैं। आजकल हर घर में टाइल्स और मार्बल के फर्श हैं। इनसे नुकसान होता है। घर मेंं अच्छी कुशनिंग वाली रबड़ की चप्पल पहननी चाहिए।
नंगे पैर चलने के फायदे: तेजी से वजन घटता, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियोंं से बचाव। मानसिक बीमारियों में भी राहत मिलती है।

How should shoes be? कैसे होने चाहिए जूते
ऐसे जूते पहनें जिनके तलवे बहुत ज्यादा न तो मुलायम और न ही बहुत ज्यादा कुशनिंंग वाले होने चाहिए। ऐसे जूते पहनेंं जो पैरोंं के आर्च को सपोर्ट करते हों। आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हों।
Why not wear flat and high heel shoes and slippers? क्यों नहीं पहनें फ्लैट और हाई हील वाले जूते-चप्पल?: इन दोनों ही तरह के जूते और चप्पल पैरोंं के आर्च को सपोर्ट नहीं करते हैं। इनसे पैरों और पैरों की मांंसपेशियोंं को नुकसान होता है। धीरे-धीरे पैरोंं की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। प्लांटर फैसियाटिस की बीमारी हो जाती है।
Spongy and soft soles can cause harm स्पंजी और मुलायम सोल से नुकसान हो सकता है : जैसे-जैसे तकनीक विकसित हुई जूते के सोल मुलायम होते गए। लेकिन ध्यान रखेंं कि ज्यादा मुलायम और स्पंंजी जूते सेहत के हिसाब से सही नहीं होते हैंं। पैरों की कुशनिंग ठीक नहीं होती है। इनसे इंजरी होने की आशंका रहती है। कई बार बहुत महंगे जूते भी नुकसान पहुंचाते हैं।
Wear shoes according to the game गेम के हिसाब से पहनेंं जूते: अब हर स्पोट्र्स के हिसाब से जूते बन रहे हैं। पहले एक तरह के जूते हर तरह के खेलों में पहने जाते थे। इससे स्पोट्र्स इंजरी की आशंका कई गुना रहती थी। जैसे क्रिकेट वाले जूते पहनकर फुटबॉल नहीं खेले सकते हैं। स्पोट्र्स प्लेयर्स पैरों के आर्च और बायोमेकैनिज्म को सपोर्ट करने वाले जूते ही पहनेंं।

Hindi News / Health / कम उम्र मेंं कमजोर हो रहीं पैरों की मांसपेशियां, जानें कब नंगे पैर या जूते पहनकर चलें-दौड़ें

ट्रेंडिंग वीडियो