2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी में बहुत फायदेमंद है पिस्ता, रोजाना खाने से मजबूत होगी हड्डियां

गर्मी में बहुत फायदेमंद है पिस्ता, रोजाना खाने से मजबूत होगी हड्डियां

less than 1 minute read
Google source verification
बहुत फायदे हैं पिस्ता खाने के

बहुत फायदे हैं पिस्ता खाने के

वैसे तो सभी ड्राई फ्रूट्स शरीर को फायदा करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, गर्मी के मौसम में पिस्ता खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपको कई बीमारियों से बचाता है। साथ ही डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है। आज हम आपको पिस्ता से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार डॉयफ्रूट में मोनूअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, मैग्निशियम, कैलशियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और प्रोटीन होते हैं। इसका उपयोग गर्मी के दिनों में बहुत फायदेमंद होता है।चिकित्सक भी इसकी सलाह देते हैं।

पिस्ता का उपयोग गर्मी में करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। इसे दूध में मिलाकर भी खा सकते हैं।

वजन कम करने में भी पिस्ता काफी सहायक होता है। इसमें फैटी एसिड होता है। जो वजन कम करने में आपकी मदद करता है।

पिस्ते में कैल्शियम होता है। इसी के साथ उसमें विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम भी रहता है। इस कारण यह आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में भी काफी सहायक रहता है। इसे रोजाना खाना चाहिए।

जिस व्यक्ति का पाचन तंत्र बेहतर नहीं है। उन्हें पिस्ता खाना चाहिए। पिस्ता का सुबह-सुबह सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा।

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी पिस्ता फायदेमंद होता है। क्योंकि वह मीठी चीज का सेवन नहीं कर सकते हैं। लेकिन पिस्ता खा सकते हैं। यह डायबिटीज कंट्रोल करता है। इससे खून का लेवल भी कंट्रोल में रहता है। वैसे तो पिस्ता खाने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है, उल्टा फायदा ही रहता है। लेकिन फिर भी अगर आपको कोई परेशानी है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

Story Loader