स्वास्थ्य

Diabetes Normal Range By Age: उम्र के अनुसार कितना ब्लड शुगर होता है नार्मल, कहीं आप प्री-डायबिटिक तो नहीं?

Blood sugar normal range : उम्र बढ़ने के साथ ब्लड शुगर का रेंज भी बढ़ता जाता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किस उम्र में कितना शुगर होना चाहिए और प्री डायबिटिक होने के लक्षण क्या हैं।

May 07, 2022 / 12:48 pm

Ritu Singh

Diabetes normal range by age

अमेरिकन डायबीटीज असोसिएशन (ADA) की स्टडी के अनुसार जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे ब्लड शुगर लेवल का स्तर भी बदलता रहता है और शुगर के मानक चेंज हो जाते हैं। एसोसिएशन के अनुसार 60 साल से ऊपर के लोगों के लिए शुगर लेवल के पैरामीटर्स अलग होता है, जबकि 60 साल से नीचे वालों के लिए पैरामीटर्स अलग होता है। बढ़ती उम्र में शुगर का पैरामीटर भले ही नार्मल से ज्यादा होता है, लेकिन खतरे कम नहीं होते।
उम्र के अनुसार जानिए नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए ?- Know what should be the normal blood sugar level according to age?
ब्लड शुगर चेक करने का सबसे सही समय होता है, सुबह का या जब लगभग 8 घंटे से अधिक समय से कुछ ना खाया गया हो।
6-12 साल की उम्र में
फास्टिंग के दौरान ब्लड शुगर 80 से 180 mg/dl होना चाहिए। जबकि ये लंच के बाद इसकी रेंज 140 mg/dL तक जा सकती है। डिनर के बाद ये 100 से 180 mg/dl तक हो तो ये नार्मल मानी जाएगी।
13-19 साल की उम्र में
फास्टिंग शुगर लेवल 70 से 150 mg/dl और लंच के बाद 140 mg/dL और डिनर के बाद 90 से 150 mg/dl होना चाहिए।

20-26 साल उम्र वालों में

फास्टिंग 100 से 180 mg/dl, लंच के बाद 180 mg/dL और डिनर के बाद 100 से 140 mg/dl तक नार्मल होती है।
27 से 32 की उम्र में
फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल 100 mg/dl और लंच के बाद 90-110 mg/dL और डिनर के बाद 100 से 140 mg/dl तक नार्मल मानी जाती है।

33 से 40 साल की उम्र में
फास्टिंग शुगर लेवल 140 mg/dl और लंच के बाद 160 mg/dl और डिनर के बाद 90 से 150 mg/dl तक नार्मल मानी जाती है।
50-60 और उससे ऊपर की उम्र में
फास्टिंग 90 से 130 mg/dL और लंच के बाद 140 mg/dl से कम होना चाहिए। जबकि डिनर के बाद 150 mg/dl तक नार्मन रेंज होता है।

प्री डायबिटिक कब माना जाता है
ये वो स्टेज है, जिसमें कुछ समय पहले ही डायबिटीज के शुरूआती लक्षण दिखने लगते हैं। फास्टिंग में ब्लड शुगर लेवल 70-100 mg/dl के बीच होना चाहिए, लेकिन अगर ये स्तर 100-126 mg/dl पर पहुंच जाए तो इसे प्री-डायबिटीज कंडीशन माना जाता है. इसके बाद अगर शुगर लेवल 130 mg/dl से ज्यादा पर पहुंच जाता है तो यह काफी खतरनाक माना जाता है।
खाने के बाद क्या होना चाहिए लेवल?
खाने के बाद शुगर लेवल बढ़ता ही है। यदि खाने के 2 घंटे बाद शुगर लेवल 130-140 mg/dl है तो यह सामान्य है, लेकिन इससे ज्यादा होना डायबिटीज का संकेत है। अगर खाने के दो घंटे बाद भी अगर आपका शुगर लेवल 200-400 mg/dl है तो सावधानी बरतने की जरूरत है। शुगर का हाई होना आपके हार्ट, किडनी फेल होने का कारण बन सकता है। 3 महीने का औसत शुगर लेवल यानी एचबीए1सी 7% से नीचे होना चाहिए। जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है उनके लिए अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन इस मानक को बढ़ा कर देखती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Hindi News / Health / Diabetes Normal Range By Age: उम्र के अनुसार कितना ब्लड शुगर होता है नार्मल, कहीं आप प्री-डायबिटिक तो नहीं?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.